Advertisment

झारखंड के पूर्व CM चंपई सोरेन ने लिया बड़ा फैंसला: इस तारीख को करेंगे BJP ज्वाइन, अमित शाह से की मुलाकात

Champai Soren News: झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री चंपई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने की बात पर मुहर लग गई है। पिछले कई दिनों से ये कयास लगाए

author-image
Aman jain
Champai Soren News

Champai Soren News

Champai Soren News: झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री चंपई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने की बात पर मुहर लग गई है। पिछले कई दिनों से ये कयास लगाए जा रहे थे कि सोरेन बीजेपी में जा सकते हैं। अब ये बात पूरी तरह से पक्‍की हो गई है और चंपई सोरेन 30 अगस्त को आधिकारिक तौर से भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेंगे।

Advertisment

आपको बता दें कि इस बात की जानकारी असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए शेयर की है। भारत के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात के बाद पूर्व सीएम ने ये बड़ा फैसला लिया है। सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा के सीनियर नेताओं में से एक माने जाते हैं।

https://twitter.com/AHindinews/status/1828328940315775275

झारखंड मुक्ति मोर्चा के कई बड़े नेता भी हो सकते हैं शामिल

आपको जानकारी के लिए बता दें कि अब ऐसी भी खबर सामने आ रही है कि 30 अगस्त को चंपाई सोरेन के साथ-साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा के कई बड़े नेता भी बीजेपी का दामन थाम सकते हैं।

हिमंता बिस्व सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि झारखंड के पूर्व सीएम और हमारे देश के प्रतिष्ठित आदिवासी नेता चंपाई सोरेन जी ने कुछ समय पहले माननीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी से मुलाकात की। वो आधिकारिक तौर पर 30 अगस्त को रांची में बीजेपी में शामिल होंगे।

Advertisment

https://twitter.com/himantabiswa/status/1828129586640744656

"झारखंड टाइगर" के नाम से मशहूर हैं चंपई सोरेन

आपको बता दें कि 67 साल के चंपई सोरेन ने हाल ही में झारखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। जिसके बाद सीएम की कुर्सी एक बार फिर हेमंत सोरेन को मिली।

चंपई ने JMM लीडरशिप पर उनके साथ अपमानजनक बर्ताब का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया था कि वह जल्द ही अपने राजनीतिक भविष्य का फैसला कर लेंगे। चंपई सोरेन को "झारखंड टाइगर" के नाम से भी जाना जाता है। जेएमएम नेता सिबु सोरेन के सबसे खास रहे चंपई ने झारखंड के गठन के संघर्ष में अहम भूमिका निभाई थी।

झारखंड में मजबूत होगी बीजेपी

चंपई सोरेन का बीजेपी में शामिल होने का फैसला ऐसे समय में लिया है जब पार्टी झारखंड में अपना आधार मजबूत करने में जुटी है। बीजेपी में चंपई का शामिल होना एक रणनीतिक कदम के तौर पर देखा जा रहा है।

Advertisment

इसकी वजह से आगामी विधानसभा चुनाव से पहले आदिवासी समुदायों के बीच पार्टी का प्रभाव बढ़ने की संभावना है। ऐसा माना जा रहा है कि चंपई सोरेन के बीजेपी में आने के बाद बीजेपी झारखंड में मजबूत होगी।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल की बिगड़ी तबीयत, एम्स में कराए गए भर्ती

हिमंत बिस्वा सरमा Jharkhand Assembly Election 2024 बीजेपी चंपई सोरेन अमित शाह jharkhand polls Jharkhand Election 2024 Himanta Biswa Sarma chmapai soren bjp mein jayenge Champai Soren bjp amit shah " Hemant Soren"
Advertisment
चैनल से जुड़ें