/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/Jharkhand-Election-2024-Result-LIVE-Update.webp)
Jharkhand Election 2024 Result LIVE Update
Jharkhand Election 2024 Result LIVE Update: झारखंड में विधानसभा चुनाव 13 और 20 नवंबर दो चरणों में हुए थे. झारखंड में इंडिया गठबंधन के तहत झारखंड मुक्ति मोर्चा के हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पद पर हैं.
राज्य की दोनों बड़ी पार्टियां झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला था. प्रदेश में अब हेमंत सोरेन की सरकार बनना तय है. झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने बहुमत पार कर लिया है. प्रदेश की चर्चित सीट जहां से हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन खड़ी हुई थीं.
कल्पना ने बीजेपी की मुनिया देवी को हराकर जीत हासिल कर ली है. रुझानों में बहुमत मिलने के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने अपने बच्चों के साथ मस्ती करते हुए फोटो शेयर किया है। उन्होंने लिखा- मेरी शक्ति।
/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/whatsapp-image-2024-11-23-at-24038-pm-1_1732353307.webp)
15:03 PM
कल्पना सोरेन गांडेय विधानसभा सीट से जीतीं
https://twitter.com/JMMKalpanaSoren/status/1860260193285607669
सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन गांडेय विधानसभा सीट से चुनाव जीत गई हैं। उनकी जीत का ऐलान होते ही समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया।
13:03 PM
चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़े के अनुसार, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन बरहेट सीट पर 11,482 मतों से आगे हैं। गांडेय सीट पर कल्पना सोरेन पिछड़ गई हैं।
यहां भाजपा की मुनिया देवी ने चार राउंड की गिनती के बाद 3,019 मतों से बढ़त बना ली है। धनवार से भाजपा के प्रत्याशी पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी चार राउंड की गिनती के बाद 10,298 वोटों से आगे हैं।
12:03 PM
तीसरे राउंड की गिनती के दौरान चंपई सोरेन ने बढ़त बनाए रखी है, उन्हें 28,056 वोट मिले हैं। वहीं, पहले राउंड में आगे चल रहे गणेश महाली अब पीछे हो गए हैं, उन्हें तीसरे राउंड तक 19,514 वोट मिले हैं। वह चंपई सोरेन से 8,542 वोटों से पीछे हैं।
11:03 AM
झारखंड में INDIA गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है और वह 50 सीटों पर आगे चल रहा है, जिससे हेमंत सोरेन के सत्ता में वापसी के संकेत मिल रहे हैं.
https://twitter.com/ANI/status/1860188855753933233
हालांकि, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन गांडेय विधानसभा सीट से लगभग आठ हजार वोटों से पीछे चल रही हैं. वहीं, NDA गठबंधन 20 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि अन्य दो सीटों पर वह आगे है.
/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/WhatsApp-Image-2024-11-23-at-11.09.07-AM.webp)
10:25 AM
https://twitter.com/ANI/status/1860182224513171543
चुनाव आयोग द्वारा शुरूआती रुझान के मुताबिक महागठबंधन (43) ने 40 का आंकड़ा पार कर लिया है (जेएमएम 24, कांग्रेस 11, आरजेडी 6, सीपीआई (एमएल) (एल) 2), एनडीए 26 सीटों पर आगे चल रहा है (बीजेपी 24, एजेएसयूपी 1, जेडीयू 1)
10:03 AM
https://twitter.com/AHindinews/status/1860176323773366378
चुनाव आयोग द्वारा शुरूआती रुझानों के मुताबिक महागठबंधन (43) ने 40 का आंकड़ा पार कर लिया है (जेएमएम 24, कांग्रेस 11, आरजेडी 6, सीपीआई (एमएल) (एल) 2)
एनडीए 26 सीटों पर आगे चल रहा है (बीजेपी 24, एजेएसयूपी 1, जेडीयू 1)
10:03 AM
https://twitter.com/AHindinews/status/1860176323773366378
चुनाव आयोग द्वारा जारी शुरूआती रुझान के मुताबिक महागठबंधन (43) ने 40 का आंकड़ा पार कर लिया है (जेएमएम 24, कांग्रेस 11, आरजेडी 6, सीपीआई (एमएल) (एल) 2), एनडीए 26 सीटों पर आगे चल रहा है (बीजेपी 24, एजेएसयूपी 1, जेडीयू 1)
10:03 AM
https://twitter.com/AHindinews/status/1860176323773366378
चुनाव आयोग के शुरुआती रुझान के अनुसार- महागठबंधन 15 सीटों (जेएमएम 5, कांग्रेस 5, राजद 3, सीपीआई (एमएल) (एल) 2) पर आगे चल रहा है। एनडीए 10 सीटों (बीजेपी 7, एजेएसयूपी 3) पर आगे है। जेएलकेएम 1 पर आगे चल रही है। अन्य और निर्दलीय 1 पर आगे है।
9:45AM
दूसरे राउंड में इन्हें मिली बढ़त
दूसरे राउंड के परिणामों के अनुसार, सिमरिया सीट से JMM के मनोज चंद्रा आगे हैं। निरसा में भाजपा की अपर्णा सेनगुप्ता 4000 वोटों की बढ़त के साथ आगे चल रही हैं, जबकि माले के अरुप चटर्जी पीछे हैं।
मांडू सीट से कांग्रेस के जय प्रकाश पटेल आगे हैं। रामगढ़ में AJSU की सुनीता चौधरी बढ़त बनाए हुए हैं। महगामा में बीजेपी के अशोक कुमार आगे हैं, जबकि गोड्डा से राजद के संजय यादव बढ़त में हैं।
पौडेयाहाट में कांग्रेस के प्रदीप यादव आगे चल रहे हैं, और धनबाद में भाजपा के राज सिन्हा आगे हैं, जबकि कांग्रेस के अजय दुबे पीछे हैं। बगोदर में भाकपा माले के विनोद सिंह और गोमिया में JLKM की पूजा कुमारी भी अपनी-अपनी सीटों पर आगे चल रहे हैं।
9:19 AM
अब तक के रुझानों के अनुसार, झारखंड में INDIA गठबंधन आगे चल रहा है, जिससे हेमंत सोरेन की वापसी के संकेत मिल रहे हैं। INDIA गठबंधन 38 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि NDA 36 सीटों पर आगे है। इसके अलावा, एक अन्य सीट पर भी बढ़त दिख रही है।
9:07 AM
शुरुआती रुझानों के मुताबिक, NDA 35 सीटों पर जबकि JMM 31 सीटों पर आगे है। एक अन्य सीट पर भी बढ़त दिखाई दे रही है।
8:53 AM
झारखंड में NDA 25 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि हेमंत सोरेन की JMM 10 सीटों पर आगे चल रही है।
8:35 AM
जामताड़ा सीट से BJP उम्मीदवार सीता मुर्मू आगे
झारखंड की विभिन्न विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। जामताड़ा सीट से बीजेपी उम्मीदवार सीता मुर्मू आगे चल रही हैं। वहीं, हुसैनाबाद में बीजेपी के कमलेश कुमार सिंह भी आगे हैं। दुमका सीट पर जेएमएम के बसंत सोरेन बढ़त बनाए हुए हैं।
धनवार से बीजेपी उम्मीदवार बाबूलाल मरांडी आगे हैं, जबकि बरहट सीट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी अपनी बढ़त बनाए हुए हैं। धनबाद में बीजेपी के राज सिन्हा भी आगे चल रहे हैं।
8:30 AM
रुझानों में भाजपा गठबंधन 18 सीटों पर आगे और झामुमो गठबंधन को 7 सीट पर बढ़त मिलती दिख रही है.
8:20 AM
झारखंड में गिनती शुरू हो गई है. शुरूआती रुझानों में भाजपा गठबंधन 6 सीटों पर आगे तो झारखंड मुक्ति मोर्चा गठबंधन को 3 सीट पर बढ़त मिलती दिख रही है.
रांची में वोटिंग शुरू
झारखंड चुनाव 2024 के लिए वोटों की गिनती रांची के एक मतगणना केंद्र पर शुरू हुई है.
https://twitter.com/AHindinews/status/1860153082056966557
खबर अपडेट हो रही है...
ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव रिजल्ट: आज जनता का फैसला, किसे मिलेगी सत्ता और कौन संभालेगा विपक्ष की जिम्मेदारी
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें