Advertisment

Jharkhand CM Hemant Soren: सीएम ने छात्र की मदद के दिए निर्देश ! पढ़ाई जारी रखने में असमर्थ

author-image
Bansal News
Jharkhand CM Hemant Soren: सीएम ने छात्र की मदद के दिए निर्देश ! पढ़ाई जारी रखने में असमर्थ

रांची। Jharkhand CM Hemant Soren झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को अधिकारियों को राज्य के बोकारो के निवासी एक छात्र की मदद का निर्देश दिया, जिसने उन्हें बताया था कि परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से वह पढ़ाई जारी रखने में असमर्थ है।

Advertisment

जानिए राज्य सरकार ने कही बात 

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि सोरेन के आदेश के बाद बोकारो के गोमिया में बड़की पुन्नु के निवासी अंकित कुमार को मैट्रिक के बाद की पढ़ाई के लिए मदद पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही उसके परिजनों को सरकार की विभिन्न योजनाओं से भी अवगत कराया जा रहा है। प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर छात्र की मदद का निर्देश दिया था, जिसके जवाब में बोकारो के उपायुक्त ने बताया कि छात्र एवं उसके परिजनों से संपर्क कर लिया गया है और उसके उज्ज्वल भविष्य को लेकर जिला प्रशासन सजग है। अंकित के परिजनों को सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

छात्र ने कही बात

छात्र अंकित कुमार ने बृहस्पतिवार को ट्वीट कर मुख्यमंत्री को बताया था कि 2022 में हुई मैट्रिक परीक्षा में उसने करीब 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से वह पढ़ाई जारी रखने में असमर्थ है। अंकित के पिता शारीरिक रूप से कमजोर हैं और मजदूरी करने वाली मां का वाहन दुर्घटना में हाथ -पैर टूट गया है, जिससे पूरा परिवार आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। उपरोक्त मामले कि जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने बोकारो के उपायुक्त को मामले की जांच कर छात्र की मदद करने का निर्देश दिया था।

jharkhand news jharkhand hemant soren news jharkhand hemant soren Jharkhand CM Hemant Soren jharkhand cm jharkand cm hemant soren hemant soren today news hemant soren office of profit case hemant soren news hemant soren live hemant soren latest news hemant soren jharkhand news hemant soren jharkhand cm hemant soren jharkhand hemant soren interview hemant soren hindi news hemant soren cm cm hemant soren news cm hemant soren #jharkhand " Hemant Soren"
Advertisment
चैनल से जुड़ें