Advertisment

Bird Flue In Ranchi : 4,000 मुर्गियों और बत्तखों की मौत के बाद रांची में बर्ड फ्लू की दहशत ! एहतियात बरतने के दिए निर्देश

झारखंड के बोकारो में बर्ड फ्लू के कारण करीब 4,000 मुर्गियों और बत्तखों को मारे जाने के मात्र एक सप्ताह बाद रांची में भी बर्ड फ्लू (एवियन इंफ्लुएंजा) की पुष्टि हुई है।

author-image
Bansal News
Bird Flue In Ranchi : 4,000 मुर्गियों और बत्तखों की मौत के बाद रांची में बर्ड फ्लू की दहशत ! एहतियात बरतने के दिए निर्देश

रांची।  झारखंड के बोकारो में बर्ड फ्लू के कारण करीब 4,000 मुर्गियों और बत्तखों को मारे जाने के मात्र एक सप्ताह बाद रांची में भी बर्ड फ्लू (एवियन इंफ्लुएंजा) की पुष्टि हुई है। केंद्रीय मत्स्य एवं पशुपालन मंत्रालय ने राज्य के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत आवश्यक सभी कार्रवाई करने को कहा है।

Advertisment

अधिकारी ने दी जानकारी

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘केंद्र ने झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह को तीन मार्च को लिखे एक पत्र में रांची में मुर्गियों में एवियन इन्फ्लूएंजा (एच5एन1) संक्रमण की पुष्टि की तथा राज्य को इसकी रोकथाम के लिए कदम उठाने का निर्देश दिया।’’ आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि झारखंड के पशुपालन विभाग ने मुर्गियों में इस वायरस के लक्षण पाए जाने की सूचना मिलने के बाद इसके नमूने जांच के लिए भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान भेजे थे।

बर्ड फ्लू होने की पुष्टि

उन्होंने बताया कि संस्थान ने शुक्रवार को एक नमूने में बर्ड फ्लू होने की पुष्टि की। राज्य के पशुपालन निदेशक चंदन कुमार ने भी रांची के उपायुक्त एवं जिला पशुपालन अधिकारी को इस संक्रमण से बचाव के लिए सभी एहतियातन कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले बोकारो के चास में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद 3,856 मुर्गियों एवं बत्तखों को मारा गया था।

thailand bird flu suspicious death of birds ranchi news ranchi khabar irdflu influenza birds influenza avian flu birds first human case of bird flu dead birds danger of bird flu china bird flu captive birds birds bird flu symptoms in birds bird flu pandemic bird flu in humans bird flu in hindi bird flu in hind bird flu in delhi bird flu human cases 2022 bird flu human cases bird flu himachal bird flu haryana bird flu canada Bird Flu
Advertisment
चैनल से जुड़ें