Advertisment

ट्रेन यात्री ध्यान दें: नवंबर से जनवरी के बीच ट्रेनों का शेड्यूल, 14 ट्रेनें रद्द, 25 डायवर्ट और 2 देरी से चलेंगी

Jhansi Train CancellationDiversion: उत्तर मध्य रेलवे के झांसी स्टेशन पर पटरी बदलने के काम के कारण 25 नवंबर 2025 से 8 जनवरी 2026 तक भोपाल मंडल की 14 ट्रेनें रद्द रहेंगी, 25 ट्रेनें डायवर्ट और 2 ट्रेनें देरी से चलेंगी। यात्री सफर से पहले ट्रेन की स्थिति जरूर चेक करें।

author-image
BP Shrivastava
Jhansi Train Cancellation Diversion

Jhansi Train Cancellation Diversion

हाइलाइट्स

  • 25 नवंबर से 8 जनवरी के बीच ट्रेनों के शेड्यूल में बदलाव
  • झांसी से गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द, 25 डायवर्ट और 2 विलंबित 
  • झांसी स्टेशन पर पटरी बदलने के चलते यह परिवर्तन 
Advertisment

Jhansi Train Cancellation Diversion:  अगर आप 25 नवंबर 2025 से 8 जनवरी 2026 के बीच ट्रेन से यात्रा करने वाले हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। उत्तर मध्य रेलवे (North Central Railway) झांसी मंडल में वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन(Veerangana Laxmibai Jhansi Station) के प्लेटफार्म नंबर-3 पर गिट्टी रहित नई पटरी बिछाने का बड़ा काम होगा। इस वजह से भोपाल मंडल ( Bhopal Division) से गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द, 25 ट्रेनों का रुट परिवर्तन (डायवर्ट) किया गया है। साथ ही 2 ट्रेनें विलंबित रहेंगी। पश्चिम मध्य रेलवे ने यात्रियों को सफर से पहले ट्रेन की स्थिति मालूम कर लेने की सलाह दी है।

ये 14 ट्रेनें रहेंगी कैंसिल

  • 64618 ललितपुर–बीना मेमू (दैनिक) – 25.11.2025 से 08.01.2026 तक
  • 64617 बीना–ललितपुर मेमू (दैनिक) – 25.11.2025 से 08.01.2026 तक
  • 05073 बेंगलुरु सिटी–लालकुआं (साप्ताहिक, मंगलवार) – 02.12.2025 से 06.01.2026 तक
  • 05074 लालकुआं–बेंगलुरु सिटी (साप्ताहिक, शनिवार) – 29.11.2025 से 03.01.2026 तक
  • 07363 हुबली–योगनगरी ऋषिकेश (साप्ताहिक, सोमवार) – 24.11.2025 से 05.01.2026 तक
  • 07364 योगनगरी ऋषिकेश–हुबली (साप्ताहिक, गुरुवार) – 27.11.2025 से 08.01.2026 तक
  • 05559 रक्सौल–उधना (साप्ताहिक, शनिवार) – 29.11.2025 से 03.01.2026 तक
  • 05560 उधना–रक्सौल (साप्ताहिक, रविवार) – 30.11.2025 से 04.01.2026 तक
  • 06597 यशवंतपुर–योगनगरी ऋषिकेश (साप्ताहिक, गुरुवार) – 27.11.2025 से 01.01.2026 तक
  • 06598 योगनगरी ऋषिकेश–यशवंतपुर (साप्ताहिक, शनिवार) – 29.11.2025 से 03.01.2026 तक
  • 09043 बांद्रा टर्मिनस–बरहनी (साप्ताहिक, रविवार) – 30.11.2025 से 04.01.2026 तक
  • 09044 बरहनी–बांद्रा टर्मिनस (साप्ताहिक, सोमवार) – 01.12.2025 से 05.01.2026 तक
  • 07075 हैदराबाद–गोरखपुर (साप्ताहिक, शुक्रवार) – 28.11.2025 से 02.01.2026 तक
  • 07076 गोरखपुर–हैदराबाद (साप्ताहिक, रविवार) – 30.11.2025 से 04.01.2026 तक
  • मध्य प्रदेश के कई स्टेशनों से गुजरेंगी यह ट्रेनें।

publive-image

इन 25 ट्रेनों का बदलेगा रुट

मथुरा–बयाना–सागरिया–रूठियाई–बीना रूट से

  • 12172 हरिद्वार–लोकमान्य तिलक (28.11.25–06.01.26)
  • 22456 कालका–सांईनगर शिरडी (27.11.25–04.01.26)
  • 12214 दिल्ली सराय रोहिल्ला–यशवंतपुर (01.12.25–05.01.26)
  • 12754 हजरत निजामुद्दीन–नांदेड़ (26.11.25–07.01.26)
  • 16318 श्री माता वैष्णो देवी कटरा–कन्याकुमारी (24.11.25–05.01.26)
  • 20494 चंडीगढ़–मदुरै (28.11.25–05.01.26)
  • 16032 श्री माता वैष्णो देवी कटरा–चेन्नई सेंट्रल (25.11.25–06.01.26)
  • 16788 श्री माता वैष्णो देवी कटरा–तिरुनेलवेली (27.11.25–01.01.26)
Advertisment

ग्वालियर–गुना–बीना रूट से

  • 14314 बरेली–लोकमान्य तिलक (29.11.25–03.01.26)
  • 14320 बरेली–इंदौर (26.11.25–07.01.26)
  • 12162 आगरा कैंट–लोकमान्य तिलक (29.11.25–03.01.26)
  • 22706 जम्मू तवी–तिरुपति (28.11.25–02.01.26)
  • 12752 जम्मू तवी–नांदेड़ (30.11.25–04.01.26)
  • 22408 हजरत निजामुद्दीन–अंबिकापुर (25.11.25–06.01.26)
  • 11078 जम्मू तवी–पुणे (24.11.25–07.01.26)

ये ट्रेनें वैकल्पिक मार्ग से चलेंगी

  • 09466 दरभंगा–अहमदाबाद (01.12.25–05.01.26) – कानपुर–इटावा–ग्वालियर–गुना होकर
  • 09465 अहमदाबाद–दरभंगा (28.11.25–02.01.26) – वही मार्ग
  • 22129 लोकमान्य तिलक–अयोध्या कैंट (25.11.25–06.01.26) – ललितपुर–खजुराहो–महोबा होकर
  • 22130 अयोध्या कैंट–लोकमान्य तिलक (26.11.25–07.01.26) – वही मार्ग
  • 04155 सूबेदारगंज–उधना (01.12.25–05.01.26) – सूबेदारगंज–प्रयागराज–मानिकपुर–सतना–इटारसी होकर
  • 04156 उधना–सूबेदारगंज (25.11.25–06.01.26) – वही मार्ग
  • 09189 मुंबई सेंट्रल–कटिहार (29.11.25–03.01.26) – प्रयागराज छिवकी–मानिकपुर–कटनी मुड़वारा–बीना होकर
  • 09190 कटिहार–मुंबई सेंट्रल (25.11.25–06.01.26) – वही मार्ग
  • 06529 सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल–गोमतीनगर (24.11.25–05.01.26) – गोविंदपुरी–बामौर गांव–सतना–इटारसी होकर
  • 06530 गोमतीनगर–सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल (28.11.25–02.01.26) – वही मार्ग

2 ट्रेनें रहेंगी विलंबित

  • 22196 बांद्रा टर्मिनस–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी – मंगलवार और बुधवार को 90 मिनट विलंब
  • 02200 बांद्रा टर्मिनस–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी – शनिवार को 90 मिनट विलंब

यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सुझाव

पश्चिम मध्य रेलवे के सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की ताजा स्थिति NTES ऐप, रेल मदद 139 या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जरूर चेक कर लें। रेलवे ने बताया कि यह कदम ट्रैक सुरक्षा और तेज गति वाली ट्रेनों के सुरक्षित संचालन के लिए जरूरी है, इसलिए यात्रा की योजना पहले से बना लें।

ये भी पढ़ें: Dewas Hostel Chori: सबको राम-राम, मैं चोर… 2028 में फिर मिलूंगा, हॉस्टल में चोरी कर चोर ने दीवार पर लिखा अनोखा मैसेज

MP Bhavantar Yojana: एमपी में भावांतर योजना में इस तारीख से रजिस्ट्रेशन, नवंबर से खरीदी, जानें पूरी प्रोसेस

MP Bhavantar Yojana

MP Bhavantar Yojana Registration: मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री भावांतर योजना में सोयाबीन की खरीदी का कार्यक्रम जारी किया गया है। जिसके तहत सोयाबीन उत्पादक किसानों को रजिस्ट्रेशन के लिए 16 दिन का टाइम दिया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दो दिन पहले ही भावांतर योजना में सोयाबीन की खरीदी का ऐलान किया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

Advertisment

Jhansi train cancellation Jhansi train cancellation 2025 Bhopal train diversion Jhansi railway track work Jhansi railway work train diversion North Central Railway train updates Train delay Jhansi Bhopal route
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें