/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/jhansi-station-train-update-bhopal-division-railway-cancellation-route-change-2025-hindi-news-zxc.webp)
हाइलाइट्स
- झांसी स्टेशन कार्य से भोपाल मंडल ट्रेनों का संचालन प्रभावित
- 25 नवम्बर 2025 से 8 जनवरी 2026 तक ट्रेनें रद्द/मार्ग बदलें
- यात्रियों के लिए बदले हुए मार्ग और रद्द ट्रेनों की पूरी जानकारी
MP Train Route Change: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! झांसी स्टेशन पर विशेष कार्य के चलते भोपाल मंडल होकर जाने वाली कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल पर वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर वॉशेबल एप्रन हटाकर नई गिट्टी रहित पटरी बिछाने का काम किया जाएगा।
इस कार्य के कारण 25 नवंबर 2025 से 8 जनवरी 2026 तक कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। यह जानकारी उन सभी यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण है जो झांसी स्टेशन के माध्यम से भोपाल मंडल होकर ट्रेन यात्रा करने वाले हैं।
यात्रीगण कृपया ध्यान दें !! विशेष सूचना !! *झांसी स्टेशन पर कार्य के चलते भोपाल मंडल होकर जाने वाली कुछ ट्रेने प्रभावित* |#IndianRailways@RailMinIndia@gmwcrailway@wc_railway@drmkota@drmjabalpur@AshwiniVaishnaw@RavneetBittu@VSOMANNA_BJPpic.twitter.com/wj3EGm3nr3
— DRM BHOPAL (@BhopalDivision) September 23, 2025
निरस्त होने वाली ट्रेनें (Initial Cancellation)
| गाड़ी संख्या | मार्ग | दिन/समय | रद्द होने की तारीखें |
|---|---|---|---|
| 64618 | ललितपुर-बीना मेमू | दैनिक | 25.11.2025 - 08.01.2026 |
| 64617 | बीना-ललितपुर मेमू | दैनिक | 25.11.2025 - 08.01.2026 |
| 05073 | बेंगलुरु सिटी-लालकुआं | साप्ताहिक (मंगलवार) | 02.12.2025 - 06.01.2026 |
| 05074 | लालकुआं-बेंगलुरु सिटी | साप्ताहिक (शनिवार) | 29.11.2025 - 03.01.2026 |
| 07363 | हुबली-योग नगरी ऋषिकेश | साप्ताहिक (सोमवार) | 24.11.2025 - 05.01.2026 |
| 07364 | योग नगरी ऋषिकेश-हुबली | साप्ताहिक (गुरुवार) | 27.11.2025 - 08.01.2026 |
| 05559 | रक्सौल-उधना | साप्ताहिक (शनिवार) | 29.11.2025 - 03.01.2026 |
| 05560 | उधना-रक्सौल | साप्ताहिक (रविवार) | 30.11.2025 - 04.01.2026 |
| 06597 | यशवंतपुर-योग नगरी ऋषिकेश | साप्ताहिक (गुरुवार) | 27.11.2025 - 01.01.2026 |
| 06598 | योग नगरी ऋषिकेश-यशवंतपुर | साप्ताहिक (शनिवार) | 29.11.2025 - 03.01.2026 |
| 09043 | बांद्रा टर्मिनस-बरहनी | साप्ताहिक (रविवार) | 30.11.2025 - 04.01.2026 |
| 09044 | बरहनी-बांद्रा टर्मिनस | साप्ताहिक (सोमवार) | 01.12.2025 - 05.01.2026 |
| 07075 | हैदराबाद-गोरखपुर | साप्ताहिक (शुक्रवार) | 28.11.2025 - 02.01.2026 |
| 07076 | गोरखपुर-हैदराबाद | साप्ताहिक (रविवार) | 30.11.2025 - 04.01.2026 |
बदले हुए मार्ग पर चलने वाली ट्रेनें
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ ट्रेनों को बदले हुए मार्ग पर चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेनें निम्नलिखित मार्गों से गुजरेंगी:
यात्रीगण कृपया ध्यान दें !! विशेष सूचना !! *झांसी स्टेशन पर कार्य के चलते भोपाल मंडल होकर जाने वाली कुछ ट्रेने प्रभावित* |#IndianRailways@RailMinIndia@gmwcrailway@wc_railway@drmkota@drmjabalpur@AshwiniVaishnaw@RavneetBittu@VSOMANNA_BJPpic.twitter.com/bYf2Nvonjd
— DRM BHOPAL (@BhopalDivision) September 23, 2025
| गाड़ी संख्या | मार्ग | बदला हुआ मार्ग | दिनांक |
|---|---|---|---|
| 22408 | NZM-ABKP (हजरत निजामुद्दीन-अंबिकापुर) | ग्वालियर-गुना-बीना | 25.11.2025 - 06.01.2026 |
| 11078 | JAT-PUNE (जम्मू तवी-पुणे) | ग्वालियर-गुना-बिना | 24.11.2025 - 07.01.2026 |
| 09466 | DBG-ADI (दरभंगा-अहमदाबाद) | कानपुर-इटावा-ग्वालियर-गुना | 01.12.2025 - 05.01.2026 |
| 09465 | ADI-DBG (अहमदाबाद-दरभंगा) | कानपुर-इटावा-ग्वालियर-गुना | 28.11.2025 - 02.01.2026 |
| 22129 | LTT-AYC (लोकमान्य तिलक टर्मिनस-अयोध्या कैंट) | ललितपुर, खजुराहो, महोबा | 25.11.2025 - 06.01.2026 |
| 22130 | AYC-LTT (अयोध्या कैंट-लोकमान्य तिलक टर्मिनस) | ललितपुर, खजुराहो, महोबा | 26.11.2025 - 07.01.2026 |
| 04155 | SFG-UDN (सूबेदारगंज-उधना) | SFG-PRYJ-MKP-STA-ET | 01.12.2025 - 05.01.2026 |
| 04156 | UDN-SFG (उधना-सूबेदारगंज) | SFG-PRYJ-MKP-STA-ET | 25.11.2025 - 06.01.2026 |
| 09189 | MMCT-KIR (मुंबई सेंट्रल-कटिहार) | PRYJ-MKP-KMZ-BINA | 29.11.2025 - 03.01.2026 |
| 09190 | KIR-MMCT (कटिहार-मुंबई सेंट्रल) | PRYJ-MKP-KMZ-BINA | 25.11.2025 - 06.01.2026 |
| 06529 | SMVB-GTNR (सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल-गोमतीनगर) | GOY-BZM-STA-ET | 24.11.2025 - 05.01.2026 |
एक नजर में
यात्रीगण अपने यात्रा की योजना बनाते समय इन रेलवे रद्द/मार्ग बदल ट्रेनों को ध्यान में रखें। झांसी स्टेशन पर प्लेटफार्म और पटरी के काम के चलते यह परिवर्तन अनिवार्य हैं। इस जानकारी का उपयोग करके आप अपने सफर को सुरक्षित और सुविधाजनक बना सकते हैं।
Shardiya Navratri 2025: इन ऐप्स से चुटकियों में मंगवाएं नवरात्रि पूजा का सामान, मिनटों में होगा डिलीवर
/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/navratri-2025-puja-blinkit-zepto-big-basket-online-shopping-hindi-news-zxc.webp)
Navratri 2025 Puja का समय शुरू होते ही हर घर में श्रद्धालु देवी मां की पूजा-अर्चना करते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि पूजा करने बैठने पर याद आता है कि पूजा का सामान ही नहीं है। ऐसे में चिंता की कोई बात नहीं है, क्योंकि अब Blinkit, Zepto और Big Basket जैसे Quick Commerce Apps से आप कोई भी सामान आसानी से मंगवा सकते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें