Advertisment

Jhansi Sadak Hadsa: दतिया के 11 लोगों की झांसी सड़क हादसे में मौत, ज्वारे विसर्जन के लिए जा रही ट्रॉली पलटी

Jhansi Sadak Hadsa: दतिया के 11 लोगों की झांसी सड़क हादसे में मौत, ज्वारे विसर्जन के लिए जा रही ट्रॉली पलटी jhansi-sadak-hadsa-11-people-of-datia-died-in-jhansi-road-accident-trolley-going-for-immersion-of-tides-overturned

author-image
Bansal News
Jhansi Sadak Hadsa: दतिया के 11 लोगों की झांसी सड़क हादसे में मौत, ज्वारे विसर्जन के लिए जा रही ट्रॉली पलटी

दतिया। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में दशहरे के दिन हुए भीषण सड़क हादसे में दतिया जिले के 11 लोगों की मौत हो गई। यहां विजयदशमी के दिन ज्वारे का विसर्जन करने जा रहा ट्रेक्टर-ट्रॉली पलट गया। ट्रॉली पर करीब 30 लोग सवार थे। इस हादसे में 7 महिलाएं और 4 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं करीब 10 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक दतिया के पंडोखर गांव से चिरगांव के छिरौना गांव में 30 से अधिक ग्रामीण ज्वारे विसर्जित करने ट्रेक्टर-ट्रॉली लेकर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ट्रेक्टर के सामने जानवर आ गया। जानवर को बचाने के लिए ट्रेक्टर मोड़ा गया और संतुलन बिगड़ गया। संतुलन बिगड़ने से ट्रॉली पलट गई। इस हादसे में 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कई लोग इस हादसे में घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गया। शोर सुनकर मौके पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। आनन फानन में घायलों को अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण ज्वारे विसर्जन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ है। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने ट्रेक्टर-ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को निकाला। लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसे में 5 से 10 साल की उम्र के 4 बच्चों और 7 महिलाओं की मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisment
tractor trolley road accident madhya pradesh Latest Jhansi News in Hindi Jhansi News in Hindi Jhansi news Jhansi Hindi Samachar jhansi accident news hindi news gwalior latest news Gwalior devotee death Datia special news Datia road accident news Datia news Datia highlights Datia crime news Datia breaking news Datia 1 of the same family died Datia accident news Accident in Jhansi
Advertisment
चैनल से जुड़ें