Advertisment

झांसी रेलवे अस्पताल बना रेसकोर्स, इंसान नहीं, 'घोड़ों' की मौज हो रही है, मरीज और डॉक्टरों में मचा हड़कंप

author-image
Bansal news

उत्तर प्रदेश के झांसी रेलवे मंडल के सबसे बड़े अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया, जब दो घोड़े अचानक अस्पताल में घुसकर वार्ड से लेकर CMS ऑफिस तक दौड़ते रहे. इस बीच मरीज जान बचाते हुए इधर-उधर भागने लगे.आमतौर पर अस्पतालों में मरीज, डॉक्टर और नर्सें ही नजर आते हैं, लेकिन घोड़ों का इस तरह वार्ड और गलियारों में टहलना लोगों के लिए अजीब और डराने वाला दृश्य था. घोड़ों को अस्पताल में घूमते देख मरीज और उनके परिजन घबरा गए. कुछ लोग तुरंत अपने कमरों में जाकर दरवाजे बंद करने लगे, ताकि कोई अनहोनी न हो. वहीं, अस्पताल में मौजूद छोटे बच्चे और महिलाएं तो और ज्यादा डर गईं.

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें