/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/Lok-Sabha-Chunav-2024-6.webp)
हाइलाइट्स
राजस्थान के झालावाड़ में दर्दनाक हादसा
बारातियों से भरी वैन में ट्रक ने मारी टक्कर
3 की मौके पर मौत 6 ने अस्पताल में तोड़ा दम
Jhalawar Road Accident: राजस्थान के झालावाड़ से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आई है, जहां एक बेकाबू ट्रक ने वैन को टक्कर मार दी। वैन में सवार 10 लोगों में से 9 की मौत हो गई, वहीं एक गंभीर घायल है।
आपको बता दें कि वेन सवार 10 युवक शादी में राजस्थान से मध्यप्रदेश गए थे। बारात से वापस लौटते वक्त ये भीषण हादसा हो गया। ये दर्दनाक हादसा अकलेरा के पास पंचोला गांव में हुआ।
जानकारी के मुताबिक, वैन में बागरी समाज के 10 लोग सवार थे, जिनमें से 3 की मौके पर ही मौत हो गई। 6 लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं एक शख्स की हालत गंभीर बताई जा रही है।
https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1781906628138193330
बारात से वापस लौट रह थे वेन सवार
बता दें कि वैन में सवार लोग मध्य प्रदेश के खिलचीपुर से शादी समारोह से होकर वापस लौट रहे थे।
लौटते वक्त अनियंत्रित ट्रक ने उनकी वेन में टक्कर मार दी। दुर्घटना (Jhalawar Road Accident) के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया है।
बताया जा रहा है कि ट्रक की रफ्तार बहुत ज्यादा थी, जिसकी वजह से ड्राइवर कंट्रोल नहीं कर पाया।
ये भी पढ़ें: MP NEWS: एक धमाका हुआ और चीख-पुकार मच गई, बस में लोग तड़प रहे थे; प्रत्यक्षदर्शी ने बताई गुना हादसे की पूरी कहानी
पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस ने (Jhalawar Road Accident) मामला दर्ज कर ट्रक चालक से पूछताछ शुरू कर दी है। ट्रक नंबर हरियाणा का बताया जा रहा है।
वहीं शवों को अकलेरा अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखा गया है, जहां पोस्टमार्टम किया जाएगा। अकलेरा पुलिस मौके पर मौजूद है।
घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दे दी गई है। परिजनों के पहुंचने पर ही मृतकों की पहचान हो पाएगी।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us