Advertisment

Gwalior Breaking News: ग्वालियर के कैटरिंग व्यवसायी से गहने लूटने वाला किन्नर पकड़ा गया

Gwalior Breaking News: ग्वालियर के कैटरिंग व्यवसायी से गहने लूटने वाला किन्नर पकड़ा गया

author-image
Bhasha
Sagar News: बिना मुंडेर के कुएं में गिरा ट्रैक्टर, 12 साल के बच्चे की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

मथुरा (उप्र), पांच जनवरी (भाषा) मध्य प्रदेश के ग्वालियर (Madhya Pardesh Gwalior) में कैटरिंग व्यवसायी के परिवार को धोखा देकर पांच लाख रुपये मूल्य के गहने लूटने के आरोपी को ग्वालियर पुलिस यहां से ले गई। उसे ट्रेन में शनिवार को यात्रा करते पकड़ा गया था।

Advertisment

पीड़ित व्यवसायी नीरज जैन (Neeraj Jain) की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल (Railway Security Force) ने ट्रेन में आरोपी को पकड़ा था और मथुरा (Mathura) पहुंचने पर राजकीय रेलवे पुलिस को सौंप दिया था। ग्वालियर पुलिस उसे सोमवार को वहां से ले गई।

जीआरपी थाना प्रभारी सुबोध कुमार सिंह (Subodh Kumar Singh) ने बताया कि मामला ग्वालियर का होने की वजह से पुलिस को सूचित कर दिया और फिर ग्वालियर पुलिस दल (Gwalior Police) अपने यहां दर्ज मामले में वांछित होने की वजह से सोमवार को आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर ग्वालियर ले गई।

पीड़ित व्यवसायी ने बताया कि ग्वालियर निवासी किन्नर काजल ने अगस्त में अपनी मुंहबोली बहन की शादी पर उसके यहां बुकिंग की थी। पहचान बढ़ने पर उसने कुछ दिन बाद व्यवसायी के परिवार वालों से देवी मां का जागरण कराने के लिए कहा था।

Advertisment

व्यवसायी ने आरोप लगाया कि जागरण में पूजा कराने के पश्चात आरोपी ने किसी प्रकार सभी को अचेत कर दिया और पांच लाख रुपए मूल्य के गहने लूट लिए। बाद में उन्होंने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई।

जैन ने बताया कि शनिवार को भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस (Bhopal Shatabdi Express) में यात्रा करते समय उन्होंने आरोपी को पहचान लिया और जब उसे पुलिस के हवाले करने की कोशिश की तो वह हंगामा करने लगा। इस पर ट्रेन में मौजूद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के उप निरीक्षक राजीव कुमार मीणा (Rajeev Kumar Meena) ने दोनों को मथुरा जंक्शन पर उतारकर राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) को सौंप दिया था।

भाषा सं स्नेहा शाहिद

शाहिद

MP Breaking News Gwalior News Today Gwalior News Gwalior Hindi News Gwalior Breaking News Gwalior Bansal News MP CG Bansal News
Advertisment
चैनल से जुड़ें