Advertisment

Jewar Airport: नोएडा हवाई अड्डे की आधारशिला कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हजारों लोग पहुंचे जेवर

Jewar Airport: नोएडा हवाई अड्डे की आधारशिला कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हजारों लोग पहुंचे जेवर Jewar Airport: Thousands of people reached Jewar to attend the foundation stone program of Noida Airport

author-image
Bansal News
Jewar Airport: नोएडा हवाई अड्डे की आधारशिला कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हजारों लोग पहुंचे जेवर

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के जेवर में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे की आधारशिला कार्यक्रम को देखने के लिए बृहस्पतिवार को हजारों की संख्या में लोग एकत्र हुए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस हवाई अड्डे की आधारशिला रखी।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके कैबिनेट सहयोगी इस कार्यक्रम में शमिल हुए।

Advertisment

अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम स्थल और आस पास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और आगंतुकों की ‘जन सभा’ इलाके में प्रवेश के पहले तलाशी भी ली गई। स्थानीय लोगों के अलावा बुलंदशहर, गाजियाबाद, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़ और आगरा से हजारों लोग ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल से जेवर पहुंचे। इस दौरान कई युवकों ने लाउड स्पीकर लगाने के लिए ‘जन सभा’ पंडाल में बनाए गए खंभों पर चढ़ने की कोशिश की।

Advertisment

भारतीय जनता पार्टी के नेता और जेवर से विधायक धीरेंद्र सिंह की अगुवाई में सैकड़ों समर्थक कार्यक्रम स्थल पहुंचे। सिंह ने भूमि अधिग्रहण पर किसानों के साथ बातचीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। करीब 1,330 एकड़ भूभाग में फैले इस हवाईअड्डे से सितंबर, 2024 तक परिचालन शुरू होने की उम्मीद है। शुरुआत में जेवर हवाअड्डे पर दो हवाईपट्टियां चालू होंगी।

pm modi will lay the foundation stone of jewar airport noida international greenfield airport in jewar noida international airportlive updates noida international airport update noida international airport jewar noida international airport inauguration noida international airport noida airport news noida airport latest news noida airport noida jewar international airport update jewar international airport jewar airport update Jewar Airport Noida International Airport Inauguration jewar airport news jewar airport latest news in hindi jewar airport latest news jewar airport inauguration jewar airport in india jewar airport construction Jewar Airport greater noida jewar airport
Advertisment
चैनल से जुड़ें