Advertisment

ICC T20 Ranking : जेमिमा और ऋचा का अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में सुधार ! जानें पूरी रिपोर्ट

भारत की जेमिमा रोड्रिग्स और ऋचा घोष मंगलवार को जारी आईसीसी महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में सुधार के साथ क्रमश: 11वें और 36वें स्थान पर पहुंच गयी हैं।

author-image
Bansal News
ICC T20 Ranking : जेमिमा और ऋचा का अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में सुधार ! जानें पूरी रिपोर्ट

दुबई। भारत की जेमिमा रोड्रिग्स और ऋचा घोष मंगलवार को जारी आईसीसी महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में सुधार के साथ क्रमश: 11वें और 36वें स्थान पर पहुंच गयी हैं।  महिला टी20 विश्व कप के शुरुआती मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ जीत में सूत्रधार की भूमिका निभाने के बाद जेमिमा और ऋचा की जोड़ी रैंकिंग में सुधार करने में सफल रहीं।

Advertisment

13वें में से 11वें स्थान पर पहुंची जेमिमा

जेमिमा नाबाद 52 रन की पारी के दम पर 13वें से 11वें स्थान पर पहुंच गयी है, तो वहीं ऋचा 31 रन की नाबाद पारी के बाद 42वें से 36वें स्थान पर पहुंच गयी है। उंगली की चोट के कारण इस मैच से बाहर रही उप-कप्तान स्मृति मंधाना तीसरे स्थान के साथ रैंकिंग में  शीर्ष भारतीय बल्लेबाज है। स्मृति की सलामी जोड़ीदार शैफाली वर्मा इस रैंकिंग में 10वें स्थान पर बनी हुई है। पाकिस्तान के लिए इस मैच में नाबाद 68 रन की पारी खेलने वाली कप्तान बिस्माह मारूफ तीन स्थान के सुधार के साथ आठवें पायदान पर पहुंच गयी है।

जानिए क्या कहा

गेंदबाजी रैंकिंग में इंग्लैंड की स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन और दक्षिण अफ्रीका की नॉनकुलुलेको म्लाबा ने शीर्ष दो पायदान पर अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। मौजूदा विश्व कप में छह विकेट के साथ एक्लेस्टोन टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज है। उनके नाम 776 रेटिंग अंक है, जबकि म्लाबा 17 रेटिंग अंक प्राप्त कर 770 रेटिंग अंक तक पहुंच गयी है।

t20 ranking 2022 t20 ranking suryakumar yadav t20 ranking suryakumar yadav ranking ranking odi ranking 2022 icc t20 ranking 2023 icc t20 ranking 2022 new icc t20 ranking 2022 icc t20 ranking icc ranking update icc ranking t20 icc ranking 2023 icc ranking 2022 icc ranking icc new ranking 2022 icc latest t20 ranking 2022 icc latest t20 ranking icc latest t20 batsman ranking 2022 icc latest ranking 2022 cricket ranking 2022
Advertisment
चैनल से जुड़ें