Advertisment

JEE Advanced 2023 Result: इस दिन आने वाले है जेईई एडवांस के नतीजे, 4 जून को आयोजित हुई थी परीक्षा

ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (Joint Entrance Examination, JEE Advanced 2023) के नतीजे जल्द जारी कर दिए जाएंगे। इसकी तारीख सामने आ चुकी है।

author-image
Bansal News
JEE Advanced 2023 Result: इस दिन आने वाले है जेईई एडवांस के नतीजे, 4 जून को आयोजित हुई थी परीक्षा

JEE Advanced 2023 Result: जेईई की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए खुशखबरी सामने आई है जहां पर ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (Joint Entrance Examination, JEE Advanced 2023) के नतीजे जल्द जारी कर दिए जाएंगे। इसकी तारीख सामने आ चुकी है।

Advertisment

ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी होगा रिजल्ट

आपको बताते चले कि, यहां पर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT Guwahati) आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर नतीजों को जारी करेगा। इसके स्कोर कार्ड चेक करने के लिए आवेदन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। इसके बाद आपका स्कोर कार्ड आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी। इतना ही नहीं शेड्यूल के अनुसार आईआईटी गुवाहाटी 18 जून को जेईई एडवांस का रिजल्ट जारी करेगा और स्कोरकार्ड लिंक सुबह 10 बजे जारी किया जाएगा। इस साल जेईई एडवांस की परीक्षा में 95 फीसदी उपस्थिति दर्ज की गई। रिजल्ट पेपर 1 और पेपर 2 दोनों के अंकों पर विचार करने के बाद तैयार किया जाता है।

बड़ी संख्या में छात्रों ने लिया था हिस्सा

आपको बताते चले कि, जेईई एडवांस 2023 परीक्षा का आयोजन 4 जून, 2023 को हुआ था। यह एग्जाम दो पालियों में किया गया था। पेपर I सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक कराया गया था। रिस्पॉस शीट 9 जून, 2023 को वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई थी। एग्जाम के बाद उत्तर कुंजी 11 जून, 2023 को जारी की गई थी। इसके बाद कैंडिडेट्स को आपत्तियां उठाने के लिए 12 जून, 2023 तक का मौका दिया गया था। वहीं, अब 18 जून, 2023 को नतीजों का एलान कर दिया जाएगा।

ac in IIT Guwahati JEE Advanced 2023 Result JEE Advanced Score Card 2023 jeeadv
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें