Advertisment

JDU in UP election: यूपी में भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ेगी नीतीश की जदयू, बिहार में गठबंधन पर कितना पड़ेगा असर

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार की पार्टी जदयू भाजपा से अलग चुनाव लड़ेगी। हालांकि बिहार में जदयू और भाजपा के गठबंधन की सरकार है। इसलिए काफी समय से यह सवाल उठाए जा रहे थे कि यूपी में जदयू का अलग चुनाव लड़ना बिहार पर भाजपा-जदयू गठबंधन पर कितना असर डालता है। लेकिन अब जदयू ने सभी सवालों का जवाब देते हुए स्थिती साफ कर दी है।

author-image
Bansal news
JDU in UP election: यूपी में भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ेगी नीतीश की जदयू, बिहार में गठबंधन पर कितना पड़ेगा असर

पटना। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार की पार्टी जदयू भाजपा से अलग चुनाव लड़ेगी। हालांकि बिहार में जदयू और भाजपा के गठबंधन की सरकार है। इसलिए काफी समय से यह सवाल उठाए जा रहे थे कि यूपी में जदयू का अलग चुनाव लड़ना बिहार पर भाजपा-जदयू गठबंधन पर कितना असर डालता है। लेकिन अब जदयू ने सभी सवालों का जवाब देते हुए स्थिती साफ कर दी है।

Advertisment

 गठबंधन पर नहीं पड़ेगा कोई असर

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) ने शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अकेले लड़ने के उसके फैसले का यहां भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। जद(यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन ने कहा कि पार्टी ने कई राज्यों में भाजपा के विरुद्ध चुनाव लड़ा है लेकिन उससे बिहार में सत्तारूढ़ गठबंधन प्रभावित नहीं हुआ है।

गठबंधन के लिए किया था प्रयास

ललन ने दिल्ली से लौटने के बाद यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने अकेले लड़ने का निर्णय लिया क्योंकि उत्तर प्रदेश में भाजपा के साथ गठबंधन करने का प्रयास व्यर्थ रहा। हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री आर सी पी सिंह ने इस दिशा में प्रयास किया था लेकिन अब वह कोई मुद्दा नहीं है

भाजपा के विरुद्ध लड़ा है चुनाव

ललन ने कहा कि हमने अरुणाचल प्रदेश और नगालैंड जैसे राज्यों में भाजपा के विरुद्ध चुनाव लड़ा है। हमने कई सीटें जीती हैं। तब बिहार में हमारे गठबंधन पर कोई असर नहीं हुआ था।

Advertisment

UP news in hindi up elections 2022 UP Elections up election news up election jdu UP Election 2022 NEWS up election 2022 date Up election 2022 UP Election up chunav ka haal UP Assembly Elections 2022 up assembly election 2022 UP Assembly Election nitish kumar party nitish kumar in UP mukesh sahni up election jdu in up election jdu bjp alliance in up elections elections 2022 Election Commission conflict in nda over up elections bjp jdu alliance in up polls Assembly Election 2022
Advertisment
चैनल से जुड़ें