Advertisment

Jayalalithaa’s 73rd Birth Anniversary : प्रधानमंत्री मोदी ने जयललिता की जयंती पर उन्हें किया याद

Jayalalithaa’s 73rd Birth Anniversary : प्रधानमंत्री मोदी ने जयललिता की जयंती पर उन्हें किया याद

author-image
Bansal News
Jayalalithaa’s 73rd Birth Anniversary : प्रधानमंत्री मोदी ने जयललिता की जयंती पर उन्हें किया याद

Image Source: @narendramodi

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने बुधवार को तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता की जयंती (Jayalalithaa’s 73rd Birth Anniversary) पर उन्हें याद किया और कहा कि जनहित की नीतियों तथा पिछड़ों को सशक्त करने के प्रयासों के लिए उनकी व्यापक सराहना की जाती है।

Advertisment

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘जयललिता जी (Jayalalithaa G) की जयंती पर उनका स्मरण। जनकल्याणकारी नीतियों और पिछड़ों को सशक्त करने के प्रयासों के लिए उनकी व्यापक सराहना की जाती है। हमारी नारी शक्ति को सशक्त करने के लिए भी उन्होंने स्मरणीय प्रयास किए। उनके साथ हुए कई संवादों को मैं हमेशा संजो के रखूंगा।’’

https://twitter.com/narendramodi/status/1364422382996254723

तमिलनाडु (Tamilnadu) की राजनीति में ‘‘अम्मा’’ (Amma) के नाम से मशहूर रहीं जयललिता का जन्म वर्तमान कर्नाटक के मांड्या जिले (Mandya District) के मेलुरकोट गांव में 1948 को हुआ था। वह पांच बार तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रही।

तमिलनाडु की अन्नाद्रमुक सरकार (AIADMK Government)  ने हाल ही में जयललिता की जयंती को ‘ बालिका संरक्षण दिवस’ (Girl Child Conservation Day) के तौर पर मनाने का फैसला किया।

Advertisment

जयललिता के नेतृत्व में पिछले विधानसभा चुनाव (Assembly Election) में लगातार दूसरी बार जीत दर्ज कर अन्नाद्रमुक ने इतिहास रच दिया था। पांच दिसंबर 2016 को उनका निधन हो गया था। इस साल अप्रैल-मई में राज्य विधानसभा के चुनाव होने हैं। भाजपा ने अन्नाद्रमुक के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने की घोषणा की है।

Tamilnadu News Tamilnadu Hindi News pm narendra modi Jayalalithaa’s 73rd Birth Anniversary Jayalalithaa india news India Hindi News Today India Hindi News Bansal News MP CG Bansal News AIADMK Government AIADMK
Advertisment
चैनल से जुड़ें