Advertisment

Jashpur Car Accident: तेज रफ्तार कार ने लोगों को रौंदा, हादसे में 1 युवक की मौके पर मौत

Breaking News: तेज रफ्तार कार ने 20 लोगों को रौंदा, हादसे में 1 युवक की मौके पर मौतBreaking News: 20 people trampled by speeding car, 1 youth died on the spot in the accident

author-image
Bansal News
Jashpur Car Accident: तेज रफ्तार कार ने लोगों को रौंदा, हादसे में 1 युवक की मौके पर मौत

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में शुक्रवार को एक भीषण हादसा Jashpur Car Accident हो गया। इस हादसे में 1 युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं करीब 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां शुक्रवार को एक तेज रफ्तार कार ने लोगों को कुचल दिया। हादसे के बाद यहां हड़कंप मच गया।

Advertisment

दरअसल कार में भारी मात्रा में गांजा भरा हुआ था। इसी के चलते आरोपी तेज रफ्तार से कार चलाते हुए निकला। एक युवक को भी कार चालक ने रौंद दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद जिसने भी कार रोकने का प्रयास किया आरोपी ने कुचल दिया। इस हादसे में करीब 16 लोग घायल हुए हैं।

https://twitter.com/A_Nationalist07/status/1448970991208525825

https://twitter.com/utkarshs88/status/1448974222684868611

गुस्साए लोगों ने कार को पीछे से पत्थर मारे। साथ ही कार को रोकने के बाद उसे आग के हवाले कर दिया। जानकारी के मुताबिक यह हादसा पत्थलगांव के रायगढ़ रोड का बताया जा रहा है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Advertisment
मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज Pradesh Breaking Hindi MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News MP Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya Jashpur Car Accident TODAY NEWS Jashpur Car Accident NEWS Jashpur Car Accident jashanpur Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP hindi Breaking News Today Hindi Breaking News bigbreaking accident 20 people injured 1 died
Advertisment
चैनल से जुड़ें