Advertisment

JASHN-E-BHOPAL: नए वर्ष के पहले बोट क्लब में दिखा खुशनुमा रंग

2022 का स्वागत इस बार अलग अलग थीम पर हो र​हा है। पूरे शहर के होटल्स, बार और क्लब्स JASHN-E-BHOPAL में नए साल का स्वागत खुशियों की नई उम्मीद के साथ किया जा रहा है।

author-image
Bansal News
JASHN-E-BHOPAL: नए वर्ष के पहले बोट क्लब में दिखा खुशनुमा रंग

भोपाल। 2022 का स्वागत इस बार अलग अलग थीम पर हो र​हा है। पूरे शहर के होटल्स, बार और क्लब्स JASHN-E-BHOPAL में नए साल का स्वागत खुशियों की नई उम्मीद के साथ किया जा रहा है। शहर की फिजाओं में बुधवार की शाम ने नए वर्ष के दो दिन पहले खुशनुमा रंग घोल दिया। बोट क्लब पर जश्न-ए-भोपाल का आयोजन किया जा रहा है। लोग इस कार्यक्रम में जमकर एंजॉय कर रहे है और इस दिन को यादगार बना रहे है। बड़ी एलईडी स्क्रीन पर बज रहे रिकॉर्डेड गीतों पर लोग जमकर झूमते नजर आए।

Advertisment

[video width="640" height="352" mp4="https://bansalnews.com/wp-content/uploads/2021/12/WhatsApp-Video-2021-12-29-at-7.31.23-PM.mp4"][/video]

जश्न ए भोपाल का आयोजन
बोट क्लब में जश्न ए भोपाल का आयोजन किया जा रहा है। मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा साल 2021 को विदा और नए साल का आगाज़ करने जश्न ए भोपाल कार्यक्रम में बोट क्लब व वन विहार स्ट्रीट पर म्यूज़िक जॉनर की ईव की शाम 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक कार्यक्रम चलेगा। म्यूजिकल ईव में पुलिस बैण्ड, ट्राइबल डांस, सूफी बैण्ड, पेरक्यूशन इंस्ट्रूमेंट म्यूजिक, बॉलीवुड म्यूज़िक आदि की प्रस्तुतियां दी जाएगी।

[video width="640" height="352" mp4="https://bansalnews.com/wp-content/uploads/2021/12/WhatsApp-Video-2021-12-29-at-7.22.18-PM.mp4"][/video]

Advertisment
Tribal Dance Sufi Band start new year program performances from Police Band Percussion Instrument Music new year 2022 musical music genre Madhya Pradesh Tourism Department Jashn-e-Bhopal program JASHN-E-BHOPAL 2022 JASHN-E-BHOPAL first boat club celebration 20222 bollywood music Boat Club and Van Vihar Street boat club
Advertisment
चैनल से जुड़ें