Advertisment

Japan's Princess Mako: जापान की राजकुमारी ने आम नागरिक से की शादी, शाही परिवार से उपहार के तौर पर मिल रहे पैसे को भी ठुकराया

Japan's Princess Mako: जापान की राजकुमारी ने आम नागरिक से की शादी, शाही परिवार से उपहार के तौर पर मिल रहे पैसे को भी ठुकराया Japan's Princess Mako: marries a common citizen, refuses the royal family's money as a gift

author-image
Bansal News
Japan's Princess Mako: जापान की राजकुमारी ने आम नागरिक से की शादी, शाही परिवार से उपहार के तौर पर मिल रहे पैसे को भी ठुकराया

टोक्यो। जापान की राजकुमारी माको ने एक आम नागरिक से शादी कर ली है, जिसके चलते उन्होंने अपना शाही दर्जा खो दिया है। हालांकि राजकुमारी के विवाह और उनका शाही दर्जा खत्म करने के मुद्दे पर जनता की राय बंटी हुई है। ‘इंपीरियल हाउसहोल्ड एजेंसी’ ने बताया कि माको और उनके प्रेमी केई कोमुरो के शादी के दस्तावेज मंगलवार सुबह महल के एक अधिकारी ने प्रस्तुत किए।

Advertisment

एजेंसी ने बताया कि वे दोपहर में एक संवाददाता सम्मेलन में इस संबंध में बयान जारी करेंगे, लेकिन इस दौरान पत्रकारों की ओर से कोई सवाल नहीं लिए जाएंगे। एजेंसी ने बताया कि महल के चिकित्सकों के अनुसार माको इस महीने की शुरुआत में तनाव से जूझ रही थीं, जिससे अब वह उबर रही हैं। अपनी शादी के बारे में नकारात्मक खबरों, खासकर कोमुरो को निशाना बनाए जाने के कारण माको काफी तनाव में थीं।

अपनाया पति का उपनाम

विवाह के बाद किसी भोज का आयोजन नहीं होगा और न ही कोई अन्य रस्में होंगी। माको(30) सम्राट नारुहितो की भतीजी हैं। वह और कोमुरो टोक्यो की ‘इंटरनेशनल क्रिश्चियन यूनिवर्सिटी’ में साथ पढ़ते थे। उन्होंने सितंबर 2017 में विवाह की घोषणा की थी, लेकिन उसके दो महीने बाद कोमुरो की मां से जुड़ा एक वित्तीय विवाद सामने आने के कारण शादी को टाल दिया गया था। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि क्या विवाद पूरी तरह से हल हो गया है या नहीं।

30 वर्षीय कोमुरो 2018 में कानून की पढ़ाई करने के लिए न्यूयॉर्क गई थीं और पिछले महीने ही जापान लौटीं। जापान के शाही नियमों के अनुसार आम नागरिक से विवाह के बाद माको अब अपना शाही दर्जा खो चुकी हैं, उन्होंने अपने पति का उपनाम अपना लिया है। कानून के तहत विवाहित जोड़े का एक उपनाम का इस्तेमाल करना जरूरी है।

Advertisment

उपहार के तौर पर नहीं लिया धन 

महल के अधिकारियों ने बताया कि माको ने 14 करोड़ येन (12.3 लाख डॉलर) लेने से भी मना कर दिया। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद शाही परिवार की वह पहली सदस्य हैं, जिन्होंने एक आम नागरिक से शादी करते समय उपहार के तौर पर कोई धन नहीं लिया। मंगलवार सुबह वह हल्के नीले रंग की पोशाक पहने और हाथ में एक गुलदस्ता लिए महल से बाहर आईं। वहां वह अपने माता-पिता क्राउन प्रिंस अकिशिनो, क्राउन प्रिंसेस किको और अपनी बहन काको से मिलीं।

खोया शाही दर्जा

‘इंपीरियल हाउस’ कानून के अनुसार, शाही परिवार की महिला सदस्यों के एक आम नागरिक से शादी करने पर, उन्हें अपना शाही दर्जा खोना पड़ता है। इस प्रथा के कारण शाही परिवार के सदस्य कम होते जा रहे हैं और सिंहासन के उत्तराधिकारियों की कमी है। नारुहितो के बाद, उत्तराधिकार की दौड़ में केवल अकिशिनो और उनके पुत्र प्रिंस हिसाहिटो हैं। सरकार द्वारा नियुक्त विशेषज्ञों की एक समिति इस संबंध में चर्चा कर रही है, लेकिन रूढ़िवादी अब भी महिला उत्तराधिकार या महिला सदस्यों को शाही परिवार का मुखिया ना बनाने पर अड़े हैं।

wedding Japan brazil japan princess Emperor Akihito imperial family of japan Japan national news hindi news japan princess japan princess kako of akishino lifestyle japan princess mako japan princess mako marriage japan princess mako of akishino lifestyle japan princess wedding japan s princess mako japan's princess japan's princess ayako japan's princess mako Japan's Princess Mako: marries a common citizen Japanese media japanese princess japanese princess asmr japanese princess mako japanese princess mako of akishino japanese princess mako wedding japanese princess wedding japanese wedding Kei Komuro kei komuro big head kei komuro big head larger than life mask kei komuro fordham kei komuro fordham university kei komuro mother kei komuro new york kei komuro wikipedia kisah cinta putri mako dan kei komuro kisah putri mako dan kei komuro komuro komuro kei Mako mako and kei komuro mako japanese princess mako kei komuro fiance komuro kei mako to kei komuro mako-keikomuro marriage to komuro kei peru japanese princess princess princess aiko princess ayako princess kako princess kako of akishino princess mako princess mako akishino princess mako birthday princess mako family princess mako japan princess mako of akishino princess mako of akishino height princess mako wedding princess mako-kei komuro princess of japan putri mako dan kei komuro refuses the royal family's money as a gift royal wedding sathi on japan princess wedding japan
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें