Advertisment

Jaora Compound Murder Case : पहले ऑनलाइन मंगवाया ​​हथियार, फिर पत्नी को दी मौत की सजा

author-image
Bansal News
Jaora Compound Murder Case : पहले ऑनलाइन मंगवाया ​​हथियार, फिर पत्नी को दी मौत की सजा

इंदौर। जावरा कंपाउंड  (indore jaora compound murder case ) में हुए मर्डर केस में अब एक नया खुलासा हुआ है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह पत्नी की ​हत्या 15 दिन पहले करना चाहता था, लेकिन किसी कारणवश सफलता नहीं मिली। पुलिस का इस बात का भी पता चला कि घटना वाले दिन हर्ष शराब पीकर आया था और नशे में वारदात को अंजाम दे दिया। पूछताछ में ये भी बात सामने की आरोपी ने पत्नी की हत्या करने के लिए जो हथियार प्रयोग किया उसे वह ऑनलाइन मंगवाया था।

Advertisment

शादी के बाद शराब भी पीने लगा था

पलासिया में रहने वाले आरोपी हर्ष के पिता ने बताया कि वह गुस्सैल स्वभाव का था। शादी के बाद शराब भी पीने लगा था। शराब को लेकर भी दोनों में आएदिन विवाद होते रहते थे। आरोपी को अंशु पर शादी के दूसरे दिन से चरित्र पर शंका थी। वह अंशु को उसके मायके वालों से भी बात नहीं करने देता था। रोज मोबाइल और वॉट्सअप चेक करता था। घटना के दिन भी उसने वॉट्सअप चेक किया था। इस दौरान अंशु ने विवाद किया था। चरित्र पर शंका होने के चलते 15 दिन पहले वह वारदात को अंजाम देना चाहता था, लेकिन किसी कारणवश सफलता नहीं मिली।

2 महीने की प्रेग्नेंट थी पत्नी
जावरा कम्पाउंड में हुए हत्याकांड (Jaora compound murder case ) एक दिन पहले मामले में नया खुलासा हुआ था। इस खुलासे में पता चला था कि आरोपी हर्ष शर्मा का पहले 2 महीने की प्रेग्नेंट पत्नी अंशु से विवाद हुआ था। विवाद के बाद आरोपी ने कुत्ते को बांधने वाली चेन से पत्नी का गला घोंटा था, फिर चा​कु से उस पर कई वार करके हत्या कर दी। हर्ष को शक था कि अंशु के पूर्व मंगेतर सचिन से संबंध हैं। हालांकि घटना के बाद आरोपी ने पुलिस को सूचना देते हुए खुद को सरेंडर कर दिया था।

दोनों में प्रेम हो गया था
बताया जा रहा है कि जावरा कंपाउंड में 22 वर्षीय नवविवाहिता अंशु शर्मा करीबन 3 माह पहले प्रेम विवाह कर अपने ससुराल में रह रही थी। पति हर्ष शर्मा के ऑफिस में मृतक युवती अंशु जुलाई में नौकरी शुरू की थी और नौकरी के दौरान ही दोनों में प्रेम हो गया था जिसके बाद मृतक युवती व लड़का हर्ष दोनों ही फरार हो गए थे और लड़की के परिजनों ने थाने में लड़की की गुमशुदगी की शिकायत भी की थी, लेकिन करीबन 10 से 12 दिन बाद दोनों लड़का लड़की शादी कर लौट आये थे और दोनों ही पक्ष के परिजनों ने शादी को लेकर रजा मंदी भी हो गई थी। परिवार में भी कुछ खटास की अभी फिलहाल बात सामने नही आई है। फिलहाल युवती की हत्याकांड किस कारण से की गई है। इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि पति से पूछताछ के बाद ही खुलासा होने की सम्भावना है।

Advertisment

ये है मामला
मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के जावरा कंपाउंड Indore Murder Case इलाके में एक पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया था। बताया जा रहा है कि पति ने पत्नी को पहले कुत्ते को बांधने वाली जंजीर से गला दबाया बाद में चाकुओं से हमला कर जान ले ली थी। पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी शव के पास ही कुछ देर तक बैठा रहा था। कुछ देर बैठने के बाद आरोपी ने पिता को कॉल करके इसकी जानकारी दी थी। जैसे ही आरोपी के पिता को इसकी जानकारी लगी वैसे ही पिता ने पुलिस को सूचना दी थर। जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

8 अगस्त को हर्ष के साथ हुई थी
जावरा कंपाउंड में रहने वाली 22 साल की अंशु शर्मा की शादी 8 अगस्त को हर्ष के साथ हुई थी। वे जावरा कंपाउंड में फ्लैट में रह रहे थे। जानकारी के अनुसार हर्ष के पिता राजीव शर्मा का ऑर्गेनिक के साथ ही एडवाइजरी का भी कामकाज है। शादी के पहले अंशु ने कुछ समय पहले ही कंपनी में काम करना शुरू किया था। यहीं पर ​हर्ष और अंशु की मुलाकात हुई थी। दोस्ती प्यार में बदली तो दोनों ने साथ रहने का निर्णय ले लिया। तीन महीने पहले ही दोनों ने साथ रहना शुरू किया। इसी दौरान उन्होंने आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें