Advertisment

जानना जरूरी है: दुनिया का सबसे विषैला पौधा, सांप से भी ज्यादा है जहरीला

जानना जरूरी है: दुनिया का सबसे विषैला पौधा, सांप से भी ज्यादा है जहरीलाjanna zaroori hai: The world's most poisonous plant is more poisonous than snakes nkp

author-image
Bansal Digital Desk
जानना जरूरी है: दुनिया का सबसे विषैला पौधा, सांप से भी ज्यादा है जहरीला

नई दिल्ली। लोग अपने घरों में हरियाली बढ़ाने के लिए कई प्रकार के पेड़-पौधे लगाते हैं। पेड़ न सिर्फ हमारे लिए बल्कि पर्यावरण के लिए भी काफी जरूरी हैं। पेड़ पौधों की वजह से न जाने इंसानों को कितने लाभ मिलते हैं। पेड़ो की वजह से ही हमें कागज, फर्नीचर, आक्सीजन इत्यादि मिलता है। पेड़ों के बिना जीवन जीना अंसम्भव है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि संसार में एक पौधा ऐसा भी जो इंसानों के लिए काफी खरतरनाक है। इतना खतरनाक कि एक स्वस्थ व्यक्ति की जान ले ले।

Advertisment

किलर ट्री

यह विषैला पौधा लंदन में पाया जाता है। जिसे वहां के लोग होगवीजा या 'किलर ट्री' कहते हैं। इस पौधे का वैज्ञानिक नाम हेरकिलम मेंटागेजिएनम है। ब्रिटेन के लंकाशायर नदी के किनारे ये पौधा पाया जाता है। जिसकी लंबाई अधिकतम 15 फीट तक होती है।

48 घंटों के अंदर दिखाता है प्रभाव

वैज्ञानिकों के अनुसार इस पौधे को छूने मात्र से हाथों में फफोले पड़ जाते हैं। पौधा, छूने के 48 घंटों के भीतर अपना खतरनाक प्रभाव दिखाना चालू कर देता है। हालांकि जब आप इस पौधे को देखेंगे तो ये किसी शो प्लांट जैसा लगता है और काफी मनमोहक होता है। लेकिन अंदर से ये काफी जहरीला होता है।

सांप से ज्यादा जहरीला

एक रिसर्च में इस पौधे को वैज्ञानिकों ने सांप से भी ज्यादा जहरीला पाया था। यही आपने कभी गलती से इस पेड़ को स्पर्श कर दिया तो कुछ ही घंटों में आपको महसूस होगा कि आपकी त्वचा जलने लगी है। डॉक्टरों के अनुसार इस पौधे को स्पर्श करने पर इंसानो की आंखों की रोशनी जा सकती है। वहीं अब तक इस पौधे से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए कोई सटीक दवा भी नहीं बन पाई है। पौधा इतना जहरीला इस लिए है क्योंकि इसके अंदर सेंसआइजिंग फूरानोकौमारिंस नामक एक रसायन पाया जाता है। जो इसे जहरीला बनाती है।

Advertisment
weird people stories news in hindi poisonous plant poison-hemlock penn-state-extension London killer tree Janna Zaroori Hai invasive-species human death by touching Ajab gajab news in hindi
Advertisment
चैनल से जुड़ें