Advertisment

जानना जरूरी है: दुनिया की पांच ऐसी जगह जहां महीनों सूरज नहीं डूबता, जानिए उन जगहों के बारे में

जानना जरूरी है: दुनिया की पांच ऐसी जगह जहां महीनों सूरज नहीं डूबता, जानिए उन जगहों के बारे में Janna Zaroori Hai: Five such places in the world where the sun does not set for months, know about those places nkp

author-image
Bansal Digital Desk
जानना जरूरी है: दुनिया की पांच ऐसी जगह जहां महीनों सूरज नहीं डूबता, जानिए उन जगहों के बारे में

नई दिल्ली। एक दिन में 24 घंटे होते हैं जिनमें 12 घंटे दिन और 12 घंटे रात होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया के कुछ ऐसे भी जगह हैं, जहां सूरज करीब 70 दिनों से ज्यादा समय तक नहीं डूबता, यह सुनकर आपको हैरानी होगी लेकिन यह सच है। आइए आज हम आपको बातते हैं उन जगहों के बारे में।

Advertisment

1. स्वीडन

मई की शुरुआत से अगस्त के अंत तक स्वीडन में आधी रात के समय सूर्यास्त होता है और फिर सुबह 4 बजे यहां सूर्योदय हो जाता है। यहां करीब 6 महीने तक constant sunshine का पीरियड आप देख सकते हैं। स्वीडन में आप गोल्फिंग, फिशिंग, ट्रेकिंग जैसी कई रोमांचक एक्टीविटीज में हिस्सा ले सकते हैं।

2. Nunavut, कनाडा

Nunavut एक ऐसा शहर है, जहां लोगों की आबादी बस तीन हजार के करीब है। ये भी कनाडा के Northwest Territories में Arctic Circle में है। यहां दो महीने तक 24 घंटे और सातों दिन सूरज की रोशनी आप देख सकते हैं। वहीं जाड़ों में यहां 30 दिनों तक अंधेरा रहता है।

3. Barrow, अलास्का

मई के अंत से जुलाई के अंत तक यहां असल में देखा जाए तो सूरज डूबता नहीं है। वहीं नवंबर की शुरुआत से 30 दिनों तक सूरज यहां नहीं उगता। इसे पोलर नाइट कहते हैं। जाड़ों में ये जगह अंधकार में डूबी होती है। यहां आपको बर्फ से लदे पहाड़ और ग्लेशियर नजर आएंगे। आप यहां गर्मियों या सर्दियों में आ सकते हैं।

Advertisment

4. नॉर्वे

आर्कटिक सर्किल में बसे नॉर्वे को Land of the Midnight Sun कहा जाता है। यहां मई से जुलाई के अंत तक सूरज कभी नहीं डूबता। ये करीब 76 दिनों का समय होता है। नॉर्वे के Svalbard में सूरज 10 अप्रैल से 23 अगस्त तक चमकता रहता है।

5. फिनलैंड, Finland

फिनलैंड को हजारों झीलों की धरती कहा जाता है। यहां के ज्यादातर हिस्सों में गर्मियों के दौरान पूरे 73 दिन आप सूरज को देख सकते हैं। वहीं जाड़ों में यहां सूरज की रोशनी आपको नहीं दिखेगी। इसलिए लोग यहां गर्मियों में कम सोते हैं और सर्दियों में ज्यादा। यहां आप नॉर्दर्न लाइट्स को देख सकते हैं और स्कीइंग का मजा भी ले सकते हैं।

कभी नहीं डूबता सूरज Sun never sets places where sun never sets Janna Zaroori Hai cities where sun never sets amazing places of the world
Advertisment
चैनल से जुड़ें