Advertisment

Janmasthami 2023: जन्माष्टमी के दिन पर घर पर जरूर लाएं ये चीजें, खिची चली आएंगी मां लक्ष्मी

जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण की पसंदीदा चीजें घर में लेन से मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। साथ ही मां लक्ष्मी खिची चली आती हैं।

author-image
Preeti Dwivedi
Janmasthami 2023: जन्माष्टमी के दिन पर घर पर जरूर लाएं ये चीजें, खिची चली आएंगी मां लक्ष्मी

Janmasthami 2023: पूरे देश में जन्माष्टमी की धूम हैं। इस बार ये त्योहार दो दिन मनाया जाएगा। ऐसे में ज्योतिषाचार्य के अनुसार यदि भगवान श्रीकृष्ण की पसंदीदा कुछ खास चीजें घरों में लाई जाएं, तो आप पर मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। साथ ही मां लक्ष्मी खिची चली आती हैं।

Advertisment

गाय और बछड़ा

ये तो सभी जानते हैं भगवान श्री कृष्ण को गायों से बहुत प्यार है। ज्योतिष के अनुसार, गाय में देव गुरु ग्रह का वास होता है। ऐसे में यदि जन्माष्टमी के दिन गाय और बछड़े की प्रतिमा घर में लाई जाए तो बेहद शुभ मानी जाती है। इसे चाहें तो घर के मंदिर या कमरे के ईशान कोण में रख सकते हैं। ऐसा करने से भाग्य में वृद्धि होती है। इतना ही नहीं नि:संतान के जीवन में संतान सुख की भी प्राप्ति होती है।

वैजयंती माला

भगवान श्री कृष्ण वैजयंती माला अतिप्रिय है। अगर आप अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करना चाहते हैं साथ ही भगवान श्रीकृष्ण की कृपा पाना चाहते हैं तो इसके लिए श्री कृष्ण जन्माष्टमी (Janmasthami 2023) के दिन वैजयंती माला जरूर लाएं। इसमें मां लक्ष्मी का वास माना जाता है।

माखन मिश्री

ये तो सभी जानते हैं कि भगवान श्री कृष्ण को माखन प्रिय है। वे दूसरे के घरों से भी माखन चुराकर खाते थे और इसलिए उन्हें माखनचोर भी कहा जाता है। श्रीकृष्ण की प्रिय चीजों में जन्माष्टमी के दिन यदि आप भी माखन लाकर इसका भोग श्रीकृष्ण को लगाते हैं तो श्रीकृष्ण प्रसन्न होते हैं और उनका शुभ आशीर्वाद प्राप्त होता है।

Advertisment

लड्डू गोपाल

यदि आप नि:संतान हैं और संतान प्राप्ति की कामना रखते हैं तो ऐसे में जन्माष्टमी के दिन (Janmasthami 2023) लड्डू गोपाल की तस्वीर या छोटी सी मूर्ति खरीदकर जरूर घर पर लाएं। उसे अपने बेडरूम में लगाएं। इस उपाय से संतान प्राप्ति के योग जल्दी बनते हैं।

बांसुरी

भगवान श्री कृष्ण की प्रिय चीजों में से एक बांसुरी को जन्माष्टमी के दिन घर पर लाना न भूलें। बांसुरी धारण करने के कारण ही उन्हें बंसी धारी कहा जाता है। इसलिए जन्माष्टमी के दिन (Janmasthami 2023) लकड़ी या चांदी की छोटी सी बांसुरी घर पर जरूर लगाना चाहिए। इसके बाद इसे पूजा में श्री कृष्ण को जरूर चढ़ाएं। इसके बाद बांसुरी को पैसे रखने वाले स्थान या फिर तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से आपकी आर्थिक परेशानी दूर हो सकती है।

Janmashtami 2023 Wishes: जन्माष्टमी पर आप भी अपनों को भेजें ये प्यार भरे संदेश, बनी रहेगी श्रीकृष्ण की कृपा

Advertisment

Janmashtami, Baby Name: जन्माष्टमी पर घर पर आने वाला है नन्हा मेहमान, अपने लाड़ले को दें श्री कृष्ण से जुड़े ये नाम

Janmashtami 2023: बेहद खास है इस बार की जन्माष्टमी, द्वापर युग में थी जो तिथि वार, नक्षत्र और योग, वहीं बन रहे इस बार

Janmashtami 2023, Janmashtami 2023 upay, morepankh ke upay, bansuri, gaye ke upay

Advertisment
Janmashtami 2023 bansuri gaye ke upay Janmashtami 2023 upay morepankh ke upay
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें