Advertisment

Janmastami: मधुर भजनों पर 200 बच्चों ने एक साथ बजाई सुरीली बांसुरी, एक लय-ताल में बांसुरी की तान से जीता दिल

Janmastami: मधुर भजनों पर 200 बच्चों ने एक साथ बजाई सुरीली बांसुरी, एक लय-ताल में बांसुरी की तान से जीता दिल janmastami-200-children-played-a-melodious-flute-together-on-melodious-hymns-won-hearts-with-the-beat-of-the-flute-in-a-rhythmic-beat

author-image
Bansal News
Janmastami: मधुर भजनों पर 200 बच्चों ने एक साथ बजाई सुरीली बांसुरी, एक लय-ताल में बांसुरी की तान से जीता दिल

उज्जैन। प्रदेश समेत पूरे देश में आज धूम-धाम से श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है। इसको लेकर मंदिरों में तैयारियां जोरों पर हैं। कोरोना महामारी के इस दौर में भी जन्माष्टमी को लेकर पूरे देश में धूम मची हुई है। वहीं उज्जैन में भी जन्माष्टमी की तैयारियां जोरों पर हैं। यहां जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जाएगी। वहीं कृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर भारत माता मंदिर के सामने यहां 200 से ज्यादा बच्चों ने एक लय एक ताल में कई धुनों पर बांसुरी बजाई। एक सुर, लय और ताल में बच्चों ने भजनों पर बांसुरी वादन की प्रस्तुति दी। बच्चों की इस प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। ये सभी 200 बच्चे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के सदस्य हैं। इस दिन के लिए बच्चों को पिछले तीन महीने से ऑनलाइन माध्यम से ट्रेनिंग दी जा रही थी। बता दें कि RSS द्वारा उज्जैन में हर साल इसी तरह के आयोजन कराए जाते हैं। रविवार की शाम आयोजित इस कार्यक्रम में आरएसएस के क्षेत्रीय संघचालक अशोक सोहनी मुख्य रूप से शामिल हुए। बच्चों की इस बांसुरी वादन की प्रस्तुति ने सभी का दिल जीत लिया।

Advertisment

सभी का मोह लिया मन

जब भजनों के साथ एक सुर, लय और ताल में बच्चों ने बांसुरी से सभा का मन मोह लिया। महाकाल मंदिर के पीछे महाकाल वन तैयार हो रहा है। इस वन में भगवान कृष्ण के साथ बाबा महाकाल गोपियों से साथ नृत्य करेंगे और रास रचाएंगे। स्मार्ट सिटी के महाकाल वन-रुद्रसागर प्रोजेक्ट में शिव से जुड़े आख्यानों को मूर्तियों, म्यूरल्स आदि के माध्यम से श्रद्धालुओं के दर्शन कराए जाएंगे। महाकाल मंदिर के पीछे तैयार किए जा रहे महाकाल वन में शिव, पार्वती, नंदी, गणेश, कार्तिकेय के अलावा शिव के विभिन्न स्वरूपों के साथ ऋषियों और यक्ष की प्रतिमा लगाई जा रही है। गुजरात से आए हुए कलाकार इन मूर्तियों को तैयार कर रहे हैं। आज जन्माष्टमी के दिन भगवान शंकर भी गोपेश्वर रूप के दर्शन देंगे। महाकाल वन में बनाई जा रही इन प्रतिमाओं में रास के दृश्य को चित्रित किया जा रहा है। एक प्रतिमा में श्रीकृष्ण रास कर रहे हैं और दूसरी प्रतिमा शिव की है जो गोपी के स्वरूप में है। दोनों प्रतिमाएं नृत्य मुद्रा में 18-18 फीट ऊंची हैं। बता दें कि आज प्रदेश समेत पूरे देश में श्री कृष्णजन्माष्टमी की धूम है। राजधानी समेत प्रदेश के कई मंदिरों में इसको लेकर तैयारियां तेज हो गईं हैं।

मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज पौराणिक कथा जन्माष्टमी पूजा जन्माष्टमी कथा जन्माष्टमी आरती जन्माष्टमी 2021 जन्माष्टमी कृष्ण जन्माष्टमी कृष्ण जन्म ujjain news Religion Pradesh Breaking Hindi MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP news MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi mahakal Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya krishna birth krishna aarfti Janmastami 2021 Janmashtami Puja Janmashtami katha janmashtami kab hai janmashtami date Janmashtami 2021 katha Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP
Advertisment
चैनल से जुड़ें