/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/08/Janmashtami-2024-1.webp)
Janmashtami 2024: मध्यप्रदेश में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की धूम है। सुबह से ही घरों और मंदिरों में श्रीकृष्ण की झांकियां सजने लगी हैं। भगवान का अभिषेक, पूजन आदि का सिलसिला शुरू हो गया है। आपको बता दें कि आज रात 12 बजे भगवान के जन्मोत्सव पर आरती के स्वर गुंजायमान रहेंगे।
https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1827933917518704759
700 किलो फूलों से सजाया महाकाल का दरबार
उज्जैन, भोपाल और ग्वालियर के श्रीकृष्ण मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और आराधना हो रही है। बाबा महाकाल के दरबार को आज 700 किलो फूलों सजाया गया है। यहां भक्तों को भगवान विष्णु और शिव के दर्शन एक साथ होंगे।/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/08/Janmashtami-2024-3-300x225.webp)
ग्वालियर में श्रीराधा-कृष्ण को पहनाएं 100 करोड़ के एंटीक गहने
वहीं ग्वालियर में जन्माष्टमी के पर्व पर राधा-कृष्ण को 100 करोड़ से ज्यादा के एंटीक गहने पहनाएं। इन आभूषणों में बेशकीमती रत्न हीरा, मोती, माणिक, पन्ना, पुखराज और नीलम जड़े हुए हैं।
इंदौर में हीरे-मोती जड़ित पोशाक धारण करेंगे भगवान
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/08/Janmashtami-2024-300x225.webp)
इंदौर शहर के विभिन्न मंदिरों में भगवान का भव्य श्रृंगार किया जाएगा। जन्माष्टमी पर्व को लेकर मंदिरों में विशेष साज सज्जा के साथ ही दर्शन की भी विशेष व्यवस्था की गई है। इस्कॉन मंदिर में भगवान हीरे-मोती जड़ित पोशाक धारण करेंगे।
जबलपुर के पचमठा मंदिर में मंगला आरती से उत्सव की शुरूआत
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/08/Janmashtami-2024-2-1-300x225.webp)
जबलपुर के पचमठा मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की शुरुआत सुबह मंगला आरती से हुई। आज दिन भर मंदिर में पूजन-अर्चन चलेगा। भगवान को छप्पन प्रकार का भोग लगाया जाएगा। रात 12 बजे शहनाई वादन के साथ प्रकटोत्सव मनाया जाएगा।
https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1827931667161354714
चांदी के झूले में झूलेंगे भगवान
आज भगवान चांदी के झूले में झूलेंगे और महिलाएं देवकी बनकर बधाई के गीत गाएंगी। शहरों के चौक-चौराहों पर गोविंदा टोलियां माखन से भरी मटकी फोड़ेंगी। इसके बाद मंगलवार को भगवान श्रीकृष्ण का नामकरण और कुंडली बनाने की रस्म होगी।
जहां पढ़े भगवान श्रीकृष्ण वहां जन्मोत्सव मनाएंगे मोहन
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/08/whatsapp-image-2024-08-26-at-091536_1724647259-300x169.webp)
प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव जहां भगवान श्रीकृष्ण ने पढ़ाई की है, वहीं श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाएंगे।
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/08/Janmashtami-2024-1-1-300x189.webp)
बता दें कि मुख्यमंत्री उज्जैन के सांदीपनि आश्रम में अद्भुत प्रकटोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां सीएम रात 9 बजे पहुंचेगे। पहले वे गोपाल मंदिर जाएंगे। इसके बदा श्रीकृष्ण मित्रविन्दा मंदिर जाएंगे।
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/08/Janmashtami-2024-2-300x188.png)
भोपाल में यहां होंगे कार्यक्रम
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/08/Janmashtami-2024-2.webp)
- भोपाल में इस्कॉन पटेल नगर और बरखेड़ा इस्कॉन में आज 40 हजार से ज्यादा भक्तों को प्रसादी बांटी जाएगी। पटेल नगर में एक साथ 5 हजार भक्त भजन-कीर्तन कर सकेंगे। दोपहर 12 से रात 8 बजे तक 3 विशेष नाट्य प्रस्तुतियां होंगी। रात 12 बजे भगवान की महाआरती की जाएगी। यादव सभा के बरखेड़ा भेल स्थित मंदिर में भगवान को फूलों की ड्रेस पहनाई जाएगी।
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/08/Janmashtami-2024-3-1-300x300.webp)
- बिड़ला मंदिर में रात 12 बजे जन्मोत्सव का बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
- टीला जमालपुरा में स्थित गोपाल मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर लड्डू गोपाल का अभिषेक किया जाएगा। रात 9.30 बजे भजन-कीतर्न होगा। रात 12 बजे जन्मोत्सव मनाया जाएगा।
- शिवाजी नगर दुष्यंत कुमार स्मारक पांडुलिपि संग्रहालय में शाम 4:30 बजे से ‘गीता के कृष्ण’ विषय पर व्याख्यान होगा।
- मारवाड़ी रोड पर बांके बिहारी मंदिर में रात एक बजे तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
- चौबदारपुरा बांके बिहारी मंदिर में भगवान बांके बिहारी का पंचामृत से स्नान और तुलसी दल से सहस्त्रार्चन किया जाएगा। मंगलवार को ठाकुर जी का नामकरण कर उनकी जन्म कुंडली लिखी जाएगी।
- लखेरापुरा श्रीजी नाथ मंदिर में दोपहर 12.30 बजे तिलकोत्सव और आरती होगी। पालकी यात्रा भी निकलेगी।
ये खबर भी पढ़ें: भोपाल में गोवंश से भरे पकड़े 2 ट्रक: गौरक्षकों का दावा- बछड़ों को काटने ले जा रहे थे, जानें क्या है पूरा मामला
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें