Advertisment

Janmashtami 2023: भगवान श्रीकृष्ण का आठ अंक से है सीधा संबंध, जानें इसका रहस्य

हिन्दू धर्म में दिए वर्णन के अनुसार 8 अंक का श्रीकृष्ण से सीधा संबंध है। जानते हैं भगवान श्रीकृष्ण का आठ अंक से सीधे संबंध का क्या रहस्य है।

author-image
Preeti Dwivedi
Janmashtami 2023: भगवान श्रीकृष्ण का आठ अंक से है सीधा संबंध, जानें इसका रहस्य

Janmashtami 2023: हमारे जीवन में अंकों का बड़ा महत्व होता हैं इसी तरह भगवान का भी इससे संबंध होता है। आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी हैं। हिन्दू धर्म में दिए वर्णन और ज्योतिषाचार्यों की मानें तो आठ अंक का भगवान श्रीकृष्ण से सीधा संबंध है। तो चलिए जानते हैं भगवान श्रीकृष्ण का आठ अंक से सीधे संबंध (Shri Krishna ka number 8 se Sambandh) का क्या रहस्य है।

Advertisment

भगवान विष्णु के आठवें अवतार

पंडित रामगोविंद शास्त्री ने बताया कि हिन्दू धर्म ग्रंथों में वर्णन के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण विष्णु जी के आठवें अवतार माने जाते हैं। तो वहीं कंस के अत्याचारों से मुक्ति दिलाने के लिए भगवान कृष्ण ने भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि (Janmashtami 2023) को जन्म लिया। ज्योतिष में अंक में का बड़ा महत्व है, क्योंकि कुंडली में 9 ग्रहों का 12 राशियों में अपना स्थान होता है। इसमें से न्याय के देवता शनि का स्थान आठवां है। तो चलिए जानते हैं आठ अंका का रहस्य।

श्रीकृष्ण का आठ अंक से संबंध

हिंदू धर्म में भगवान श्री विष्णु को दशावतारी कहा जाता है क्योंकि उन्होंने धरती पर दस अवतार लिए हैं। श्रीकृष्ण इन्ही अवतारों में से एक हैं। भगवान विष्णु के आठवें अवतार के रूप में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। इसलिए इस नजरिए से आठ अंक का खास संबंध है।

सात प्रहर बीतने के बाद आठवें प्रहर में देवकी मैया ने भगवान श्रीकृष्ण को जन्म दिया था।
इस दिन जन्म के समय रोहिणी नक्षत्र तथा अष्टमी तिथि भी थी।

Advertisment

ये तो सभी को पता है कि श्रीकृष्ण के जन्म के समय आकाशवाणी हुई थी, कंस का वध देवकी और वासुदेव की आठवीं संतान करेगी। नंदलाल का जन्म देवकी और वासुदेव के आठवें संतान के रूप में हुआ था और उन्होंने कंस का वध किया था।

धर्म ग्रंथों में वर्णन के अनुसार श्री कृष्ण की आठ पत्नियां थीं। इतना ही नहीं, इसके अलावा उनकी 16,100 रानियां थीं। यानि इन सभी का कुल योग 8 होता है।

हिन्दुओं का पवित्र ग्रंथ भगवत गीता को श्री कृष्ण का उपदेश भी कहा जाता है। भगवत गीता के उसके आठवें अध्याय के आठवें श्लोक को बेहद खास माना जाता है। इसमें दिए श्लोक के अनुसार

Advertisment

परित्राणाय साधूनां विनाशाय च दुष्कृताम्।
धर्मसंस्थापनार्थाय सम्भवामि युगे युगे।।

क​हते हैं भगवान श्री कृष्ण ने धरती पर 125 साल का जीवन व्यतीत किया था। इन सभी अंकों को जोड़ने पर इसका कुल योग 8 आता है।

अंक शास्त्र यानि न्यूमेरोलॉजी में सभी ग्रहों के लिए एक अंक निर्धारित है। जिसमें मूलांक 8 शनि का अंक माना जाता है।

Advertisment

नोट : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Janmashtami 2023 Wishes: जन्माष्टमी पर आप भी अपनों को भेजें ये प्यार भरे संदेश, बनी रहेगी श्रीकृष्ण की कृपा

Janmashtami, Baby Name: जन्माष्टमी पर घर पर आने वाला है नन्हा मेहमान, अपने लाड़ले को दें श्री कृष्ण से जुड़े ये नाम

Janmashtami 2023: बेहद खास है इस बार की जन्माष्टमी, द्वापर युग में थी जो तिथि वार, नक्षत्र और योग, वहीं बन रहे इस बार

Krishna Janmashtami 2023: देशभर में आज श्रीकृष्णा जन्माष्टमी की धूम, मथुरा से लेकर गुजरात के मंदिरों में लगा भक्तों का तांता

Janmashtami Recipe 2023: जन्माष्टमी में कृष्ण को भोग लगाने के लिए बनाएं स्पेशल प्रसाद ”नारियल और तिल की खीर”

Janmashtami 2023, Janmashtami 2023 upay, shri krishna ka number 8 se sambandh

Bansal News Astrology jyotish numerology Janmashtami 2023 eight number secret lord krishna number mulank 8 number shri krishna ka number 8 se sambandh
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें