Advertisment

Janmastmi 30 August 2021 : जानें क्या है श्री कृष्ण के शरीर के 5 चमत्कारिक रहस्य।

author-image
Preeti Dwivedi
Janmastmi 30 August 2021 : जानें क्या है श्री कृष्ण के शरीर के 5 चमत्कारिक रहस्य।

नई दिल्ली। श्री कृष्ण के जन्म को Janmastmi 30 August 2021 लेकर एक रहस्य है। कहते हैं कि इनका जन्म गर्भ से नहीं हुआ। श्री हरिविष्णु ने मां देवकी के यहां बाल रूप में जन्म लिया था। इसको लेकर भी एक रहस्य ही है।
योग के हर अंग में पारंगत होने के कारण श्री कृष्ण जी को योगेश्वर के नाम से भी जाना जाता है। इसी योग विद्या के चलते ही उनका शरीर अद्भुत हो चला था।

Advertisment

आइए हम बताते हैं आपको कुछ और ऐसे रहस्य जो उनके शरीर से जुड़े हैं। —

1. श्याम वर्ण है रंग —
भगवान श्री कृष्ण की त्वचा का रंग काला या colour of shri krishna skin सांवला नहीं बल्कि मेघश्यामल था। इसीलिए उन्हें श्याम के नाम से भी पुकारते है।

2. शरीर से आती है एक अद्भुद महक —
भगवान श्री कृष्ण के शरीर से एक मादक और आकर्षित महक निकलती थी। जिसे युद्ध काल में हर समय वे छुपाने का प्रयास करते थे।

3. एक भी केश नहीं था सफेद —
भगवान् श्री कृष्ण के परम धाम आगमन के वक्त उनका एक भी केश श्वेत नहीं था। इसी के साथ उनके शरीर पर कोई झुर्री भी नहीं थीं। वे युवा ही थे। एक ज्योतिषाचार्यों की मानें तो 119 वर्ष की उम्र में वे अपने धाम चले गए थे।

Advertisment

4. मांसपेशियां हो जाती थीं विस्तृत
ऐसी मान्यता है कि युद्ध के समय भगवान श्री कृष्ण की मांसपेशियां मृदु परंतु विस्तॄत हो जातीं थीं। इसलिए सामान्यतः लड़कियों के समान दिखने वाला उनका लावण्यमय शरीर युद्ध के समय अत्यंत कठोर दिखाई देने लगता था।

5. अद्भुद थी आंखें
ये तो खैर सभी जानते हैं कि भगवान श्रीकृष्ण के केश घुंघराले थे। उनके चक्षु यानि आंखें भी अपेक्षाकृत बड़ी थी। आम लोगों की तुलना में यह केश और आंखें बहुत ही अलग थी।

(नोट — उपरोक्त बातें सामान्य जानकारी पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। इन जानकारियों पर अमल करने के पहले विशेषज्ञ से संपर्क कर लें।)

Advertisment
मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज shri krishna ka roop shri krishna ka rahasya Pradesh Breaking Hindi MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya Janmastmi 30 August 2021 janmastmi Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP
Advertisment
चैनल से जुड़ें