Advertisment

माछिल सेक्टर में आतंकियों को सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब: भीषण मुठभेड़ में 4 जवान जख्मी 1 शहीद, साथ ही 1 आतंकी भी ढेर

Jammu Kashmir Kupwara Encounter News: जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है।

author-image
Aman jain
माछिल सेक्टर में आतंकियों को सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब: भीषण मुठभेड़ में 4 जवान जख्मी 1 शहीद, साथ ही 1 आतंकी भी ढेर

Jammu Kashmir Kupwara Encounter News: जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है।

Advertisment

इस बीच भारत के जवानों ने एक आतंकी को मार गिराया है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इस मुठभेड़ में एक मेजर समेत चार जवान घायल हो गए है।

इसी मुठभेड़ में एक जवान भी शहीद हो गया है। उत्तरी कश्मीर में एलओसी पर मच्छल सेक्टर में भारतीय जवानों ने पाकिस्तानी सेना की बॉर्डर एक्शन टीम (BAT) के एक हमले को विफल कर दिया।

इस हमले में एक आतंकवादी मारा गया है, जोकि बैट में शामिल था।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1817090544155447433

सेना का एक जवान हुआ शहीद

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो उत्तरी कश्मीर में एलओसी पर मच्छल सेक्टर में भारतीय जवानों ने पाकिस्तानी सेना की बॉर्डर एक्शन टीम (BAT) के एक हमले को विफल कर दिया।

Advertisment

इस हमले में एक आतंकवादी मारा गिराया गया है। जोकि बैट में शामिल था और बैट का हिस्‍सा था। इस मुठभेड़ में मेजर रैंक के एक अधिकारी समेत चार भारतीय सेना के जवान घायल हो गए हैं।

सभी घायलों जवानों को घटनास्थल से निकालते हुए इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इस मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया है।

बाकी चार जवानों का इलाज श्रीनगर स्थित सेना के 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisment

BATक्याहै

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो हमले में शामिल BAT टीम में पाकिस्तान सेना के नियमित जवान शामिल होते हैं, जिसमें उनके SSG कमांडो भी शामिल हैं, जो कई आतंकवादी संगठनों के साथ मिलकर काम करते हैं।

मीडिया को मिली जानकारी की मानें तो 50-55 आतंकवादी 2-3 आतंकवादियों के (Jammu Kashmir Kupwara Encounter News)  छोटे समूहों में काम कर रहे हैं। जिन्हें कथित तौर पर लोकल लेवल पर सर्पोट मिलता है।

सूत्रों की मानें तो बताया गया है कि क्षेत्र में सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियां ​​अब घुसपैठ की कोशिशों से निपटने के लिए क्षेत्र में अपनी खुफिया और आतंकवाद विरोधी ग्रिड को मजबूत कर रही हैं।

Advertisment

कुमकाड़ी अग्रिम चौकी पर हुई फायरिंग

आज सु‍बह शनिवार को तड़के माछिल सेक्टर में कुमकाड़ी अग्रिम चौकी पर तैनात भारतीय सेना के जवानों (Jammu Kashmir Kupwara Encounter News)  ने कुछ लोगों को चौकी की तरफ बढ़ते देखा था।

जवानों उन्हें रोकने और आत्मसमर्पण करने को कहा, लेकिन जवानों एक्शन में आते ही हमला करने के इरादे से बैट दस्ते ने फायरिंग शुरू कर दी और वापस भागना शुरू कर दिया।

जवानों ने भी जवाबी फायर किया और उन्हें मुठभेड़ में उलझा लिया। लगभग तीन घंटे तक दोनों तरफ से फायरिंग होती रही और मुठभेड़ जारी है।

Advertisment

यह भी पढ़ें- भारत में iPhone हुए हजारों रुपए सस्‍ते: iPhone 13 से iPhone 15 तक की सीरीज की कीमतें हुईं कम, जानें क्‍या है इसकी वजह

Advertisment
चैनल से जुड़ें