Advertisment

Jama Masjid Women Entry Ban : जामा मस्जिद में अकेली लड़कियों की एंट्री बैन पर शाही इमाम का यू-टर्न, बैन हटाया

author-image
Bansal News
Jama Masjid Women Entry Ban : जामा मस्जिद में अकेली लड़कियों की एंट्री बैन पर शाही इमाम का यू-टर्न, बैन हटाया

Jama Masjid Row: जामा मस्जिद में अकेली लड़की और लड़कियों के समूह के प्रवेश पर रोक लगाए जाने के फैसले के कुछ ही घंटों के बाद उसे हटा दिया गया है। बता दें कि दिल्ली के उप राज्यपाल वीके सक्सेना (Delhi Lieutenant General V K Saxena) की अपील पर जामा मस्जिद के शाही इमाम ने अकेली लड़कियों की एंट्री बैन को हटा है।

Advertisment

https://twitter.com/AHindinews/status/1595782263878610944?s=20&t=w_3kuxUfNWTHAmKIW3Y2Qg

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने शाही इमाम से इस फैसले को लेकर चर्चा की थी और फैसला वापस लेने का आग्रह किया था। जिसके बाद शाही इमाम बुखारी (Jama Masjid Shahi Imam Bukhari) ने इस शर्त पर आदेश वापस ले लिया कि विजिटर्स मस्जिद की पवित्रता और सम्मान को बनाए रखेंगे।

https://twitter.com/ANI/status/1595756790595325953?s=20&t=w_3kuxUfNWTHAmKIW3Y2Qg

Advertisment

गौरतलब है कि जामा मस्जिद में अकेली लड़कियों की एंट्री पर रोक लगाने के बाद देश में राजनीतिक बहस शुरू हो गई थी। एंट्री बैन को लेकर मस्जिद प्रशासन का कहना था कि महिलाओं के साथ अश्लीलता को रोकने के लिए ये निर्णय लिया गया है। जामा मस्जिद के PRO सबीउल्लाह खान ने कहा, “अकेली लड़कियों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। यह एक धार्मिक स्थल है, इसे देखते हुए निर्णय लिया गया है। इबादत करने वालों के लिए कोई रोक नहीं है।”

publive-image

बता दें कि जामा मस्जिद प्रबंधन ने अकेली लड़की या ग्रुप की एंट्री पर बैन लगाने के बाद इससे जुड़े पोस्टर मस्जिद परिसर के तीनों मुख्य द्वार पर लगा गए थे। पोस्टर पर लिखा था कि लड़की/महिला को अकेले जामा मस्जिद में प्रवेश करने की इजाजत नहीं है. हालांकि अपने पति या परिवार के साथ आने वाली महिला को मस्जिद में प्रवेश दिया जाएगा।

राष्ट्रीय महिला आयोग दिल्ली महिला आयोग दिल्ली जामा मस्जिद विवाद Women's Entry closed in Jama Masjid swati maliwal national women commission jama masjid news jama masjid Imam Girls Entry in jama Masjid Delhi Women Commission Delhi LG VK saxena Delhi LG V K saxena DCW
Advertisment
चैनल से जुड़ें