Advertisment

Jalpaiguri Big Accident: मूर्ति के विसर्जन के दौरान अचानक आया पानी का बहाव, 8 लोगों की डूबकर मौत

author-image
Bansal News
Jalpaiguri Big Accident: मूर्ति के विसर्जन के दौरान अचानक आया पानी का बहाव, 8 लोगों की डूबकर मौत

जलपाईगुड़ी। Jalpaiguri Big Accident  पश्चिम बंगाल दुर्गा मां की मूर्ति के विसर्जन के दौरान बुधवार को मल नदी में बहाव अचानक तेज होने के कारण बहे आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य अब भी लापता हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मृतकों में चार महिलाएं भी शामिल हैं।

Advertisment

जाने कैसे हुई घटना

आपको बताते चलें कि, यह घटना बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे उस समय हुई, जब विसर्जन के लिए सैकड़ों लोग मल नदी के किनारे एकत्रित हुए थे। जलपाईगुड़ी जिला मजिस्ट्रेट मौमिता गोदारा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘नदी में पानी का बहाव अचानक तेज होने से लोग बह गए। अभी तक आठ शव बरामद किए गए हैं और 50 लोगों को बचाया गया है।’’ उन्होंने बताया कि मामूली रूप से घायल 13 लोगों को एक नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोदारा ने कहा, ‘‘ एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल), एसडीआरएफ (राज्य आपदा मोचन बल), पुलिस और स्थानीय प्रशासन द्वारा खोज एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है। ’’ राज्य के पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री बुलु चिक बराइक ने मृतक संख्या और बढ़ने की आशंका जतायी है।

[video width="480" height="270" mp4="https://bansalnews.com/wp-content/uploads/2022/10/998dVRo8BkGKAGRp.mp4"][/video]

बचाव कार्य जारी

बराइक मल विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं। उन्होंने कहा, ‘‘जब हादसा हुआ, उस समय मैं मौके पर मौजूद था। कई लोग बह गए और नदी का बहाव बेहद तेज था। घटना के समय वहां सैकड़ों लोग मौजूद थे। अब भी कई लोग लापता हैं।’’ बराइक और तृणमूल कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे। पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने घटना पर दुख जताया और राज्य प्रशासन से बचाव कार्य तेज करने का अनुरोध किया है।

Advertisment
west bengal news "west bengal durga pooja 7 dead bengal durga pooja drowned durga pooja incident
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें