Advertisment

Jalaun News: पूर्व प्रधान के बेटे की गोली मारकर हत्या, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

जिले के एट थाना क्षेत्र के इगुई कला गांव में शुक्रवार की रात सोते समय Jalaun News अज्ञात हमलावरों ने पूर्व ग्राम प्रधान के बेटे की गोली.....

author-image
Bansal News
Jalaun News: पूर्व प्रधान के बेटे की गोली मारकर हत्या, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

जालौन। जिले के एट थाना क्षेत्र के इगुई कला गांव में शुक्रवार की रात सोते समय Jalaun News अज्ञात हमलावरों ने पूर्व ग्राम प्रधान के बेटे की गोली मारकर हत्या दी। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Advertisment

क्षेत्रीय पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) राहुल पांडेय ने Jalaun News शनिवार को बताया कि आज सुबह इगुई कला गांव में पूर्व प्रधान चंदा रानी के बेटे रामसेवक (42) का खून से लथपथ शव घर के बाहर चारपाई पर पड़ा मिला। उसके सिर में गोली लगने का निशान है।

उन्होंने बताया कि मृतक के पिता रामलखन की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या की Jalaun News प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सीओ ने बताया कि रामलखन सेवानिवृत्त पुलिस उपनिरीक्षक हैं और मां चंदा रानी गांव की प्रधान रह चुकी हैं।

पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया लग रहा है कि रामसेवक रात को अपने घर के बाहर चारपाई पर सो Jalaun News रहा था, तभी अज्ञात हमलावर ने उसके सिर में गोली मारी और फरार हो गया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी तक हत्या का कारण ज्ञात नहीं हो सका।

Advertisment
UP Crime News murder news Latest Jalaun News in Hindi Jalaun News in Hindi Jalaun News Jalaun Hindi Samachar hindi news crime news up crime news crime Bansal News bansal
Advertisment
चैनल से जुड़ें