Advertisment

Jalandhar Raped News : पंजाब के जालंधर में छह साल की बच्ची के साथ बलात्कार, हत्या

चंडीगढ़।(भाषा) पंजाब के जालंधर Jalandhar Raped News  जिले में शनिवार शाम से लापता छह साल की एक लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

author-image
Bansal News
Bhopal Rape Case : 6 साल के बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला आया सामने, आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही है पूछताछ

चंडीगढ़।(भाषा) पंजाब के जालंधर Jalandhar Raped News  जिले में शनिवार शाम से लापता छह साल की एक लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उसका शव रविवार को जालंधर-होशियारपुर मार्ग पर स्थित एक गाँव में गन्ने के खेत में मिला।

Advertisment

पीड़िता के माता-पिता बिहार के रहने वाले हैं और यहां मजदूरी करते हैं। उन्होंने शनिवार को अपनी लापता बच्ची के बारे में शिकायत दर्ज कराई।उनके घर के पास ही रहने वाले और उनके दूर के रिश्तेदार संतोष ने उन्हें बताया कि वह उसे बिस्कुट दिलाने के लिए साइकिल पर ले गया और बाद में उसे वापस घर पर छोड़ दिया था।

पुलिस ने बताया कि जब बच्ची के माता-पिता ने आस-पास के इलाकों में उसे खोजना शुरू किया, तो संतोष फरार हो गया।एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाद में, परिवार ने संतोष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
अधिकारी ने बताया कि लड़की का शव रविवार को मिला।शुरुआती जांच से पता चलता है कि लड़की के साथ बलात्कार किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई।

पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
पुलिस ने कहा कि भादंसं के तहत अपहरण, बलात्कार और हत्या तथा बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। संतोष को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Advertisment
Bansal Group Bansal News MP CG Breaking News CG Breaking News MP Breaking News bansal bhopal news bansal mp news bansal mp today news bansalnews mp news in hindi Jalandhar Raped Jalandhar Raped News Jalandhar Raped News TODAY Punjab Jalandhar Raped Punjab Jalandhar Raped NEWS
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें