Advertisment

Jalandhar Lok Sabha by-election 2023: शुरुआती एक घंटे में 5.21 प्रतिशत मतदान, 19 प्रत्याशी आजमा रहे किस्मत

पंजाब में जालंधर लोकसभा सीट पर बुधवार को जारी उपचुनाव में सुबह नौ बजे तक पांच प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया।

author-image
Bansal News
Jalandhar Lok Sabha by-election 2023: शुरुआती एक घंटे में 5.21 प्रतिशत मतदान, 19 प्रत्याशी आजमा रहे किस्मत

जालंधर। Jalandhar Lok Sabha by-election 2023 पंजाब में जालंधर लोकसभा सीट पर बुधवार को जारी उपचुनाव में सुबह नौ बजे तक पांच प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ, जो शाम छह बजे तक जारी रहेगा। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, जालंधर लोसभा सीट पर जारी उपचुनाव के लिए सुबह नौ बजे तक 5.21 प्रतिशत मतदान हुआ। सुबह मतदान करने वालों में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील रिंकू, कांग्रेस विधायक परगट सिंह और ‘आप’ सांसद बलबीर सिंह सीचेवाल शामिल हैं।

Advertisment

शाम 6 बजे तक होगा मतदान

पंजाब की जालंधर लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान बुधवार सुबह शुरू हो गया, जहां आम आदमी पार्टी (आप), कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिरोमणि अकाली दल के बीच मुकाबला माना जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि जालंधर संसदीय क्षेत्र में सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हुआ जो शाम छह बजे तक जारी रहेगा।

19 प्रत्याशी आजमा रहे किस्मत

क्षेत्र में कुल 16,21,800 मतदाता हैं जिनमें 41 ट्रांसजेंडर हैं। चुनाव मैदान में कुल 19 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं जिनमें चार महिलाएं हैं। मतगणना 13 मई को होगी। कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन के बाद जालंधर लोकसभा (सुरक्षित) सीट खाली हो गयी थी। चौधरी को इस साल जनवरी में जिले के फिल्लौर में कांग्रेस की ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ के दौरान दिल का दौरा पड़ा था। इस सीट पर कांग्रेस से दिवंगत संतोख सिंह चौधरी की पत्नी करमजीत कौर, कांग्रेस छोड़कर ‘आप’ में आए पूर्व विधायक सुशील रिंकू और शिरोमणि अकाली दल छोड़कर भाजपा में आए दलित सिख इंद्र इकबाल सिंह मैदान में हैं।

Advertisment

दो बार के विधायक को बनाया प्रत्याशी

अकाली दल ने अपने दो बार के विधायक सुखविंदर कुमार सुक्खी को प्रत्याशी बनाया है। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी को उपचुनाव में जीत हासिल करने और लोकसभा में अपनी मौजूदगी सुनिश्चित करने की उम्मीद है। मार्च 2022 में प्रचंड बहुमत से पंजाब की सत्ता में आई ‘आप’ को तीन महीने बाद ही संगरूर लोकसभा उपचुनाव में हार का सामना करना पड़ा था इसलिए उसके लिए यह चुनाव और अहम हो गया है।

पढ़ें ये भी- 

Karnataka Assembly Election 2023 Live Updates: पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने परिवार समेत दिया वोट, कौन जीतेगा कर्नाटक का रण

Punjab news Jalandhar Lok Sabha by-election 2023:
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें