Advertisment

Jajpal Singh Jajji : मप्र हाईकोर्ट ने बीजेपी विधायक की सदस्यता शून्य की

author-image
Bansal News
Jajpal Singh Jajji : मप्र हाईकोर्ट ने बीजेपी विधायक की सदस्यता शून्य की

अशोकनगर। मध्य प्रदेश में अशोकनगर विधायक जजपाल सिंह जज्जी की सदस्यता शून्य कर दी गई है। मप्र हाईकोर्ट की ग्वालियर बैंच ने यह आदेश जारी किया है। जिसके चलते सरकार को आज फिर एक तगड़ा झटका लगा है। अशोकनगर से विधायक जजपाल जज्जी के अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र को हाईकोर्ट की एकल खण्डपीठ ने निरस्त कर उनके खिलाफ एफआईआर करने और विधानसभा की सदस्यता खत्म करने के साथ ही पचास हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है।

Advertisment

बता दें कि मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की एकल पीठ ने अशोकनगर से भाजपा विधायक जजपाल सिंह जज्जी का जाति प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया है। पुलिस अधीक्षक अशोकनगर को आदेश दिया है कि जज्जी के खिलाफ फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनाने के मामले में केस दर्ज किया जाए। साथ ही विधानसभा को आदेश दिया है कि इनकी सदस्यता समाप्त की जाए। साथ ही 50 हजार का हर्जाना भी लगाया है। जज्जी ने कीर जाति का जाति प्रमाण पत्र बनवाकर अनुसूचित जाति के आरक्षण का लाभ लिया था। इस जाति को पंजाब में आरक्षण हैं। मध्य प्रदेश में नहीं है।

हाईकोर्ट सदस्यता शून्य विधायक मप्र हाईकोर्ट मप्र मध्य प्रदेश बीजेपी अशोकनगर MP High Court MP MLA membership void madhya pradesh JajpalSinghJajji Jajpal Singh Jajji: MP High Court cancels membership of BJP MLA High Court bjp Ashoknagar
Advertisment
चैनल से जुड़ें