Advertisment

इंदौर में जैन मंदिर में चोरी: दो दानपेटियों से चोरों ने उड़ाए रुपए, सीसीटीवी में कैद, 6 महीने से नहीं खुली थी पेटी

Madhya Pradesh Indore Jain Temple Cash Box Robbery Case: मध्यप्रदेश के इंदौर में जैन मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया है। यहां धार रोड क्षेत्र में चोरों ने दो दान पेटी से रुपए उड़ा दिए।

author-image
BP Shrivastava
 Indore Jain Temple Robbery

Indore Jain Temple Robbery: मध्यप्रदेश के इंदौर में जैन मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया है। यहां धार रोड क्षेत्र में चोरों ने दो दान पेटी से रुपए उड़ा दिए। यह वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। जिसमें दो चार वारदात करते दिखाई दे रहे हैं। घटना की जानकारी सुबह पुजारी और चौकीदार की नींद खुलने के बाद लगी। उन्होंने चोरी की सूचना मंदिर के प्रशासन को दी।

Advertisment

सुबह 4 बजे दिया वारदात को अंजाम

शहर की चंदन नगर पुलिस ने श्री राज राजेन्द्र जयंतसेन तीर्थ धाम के मंदिर से चोरी के मामले में दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मंदिर ट्रस्टी नीरज सुराणा ने बताया कि रात करीब 12 बजे कैंपस में रहने वाले चौकीदार का परिवार सो गया था। अलसुबह करीब 4 बजे चोरों ने यहां वारदात को अजांम दिया है। चोर यहां से मंदिर की दो दानपेटी से रुपए निकालकर ले गए। उन्होंने बताया कि करीब 6 माह से दानपेटियां नहीं खोली गई थी। यह पूछने पर की कितनी राशि दानपेटियों में होगी? इस पर ट्रस्टी ने कोई अनुमानित राशि भी नहीं बताई।

ये भी पढ़ें:  जबलपुर कलेक्टर ने पटवारियों पर की कार्रवाई: नहीं मिलेगी एक दिन की सैलरी, जानें क्या की थी बड़ी गलती

पुजारी के कमरे की बाहर से लगा दी थी कुंदी

सीसीटीवी में कैद तस्वीरों के अनुसार आरोपी मंदिर परिसर में दीवार फांदकर घुसे थे। इसके बाद उन्होंने दरवाजे तोड़ने के साथ ही जाली से भी अंदर घुसने का प्रयास किया। यहां मंदिर के पास बने पुजारी के कमरे की बाहर से कुंदी लगा दी थी। जिससे जागने पर भी वे एकदम से बाहर नहीं आ सकें, इसके बाद आरोपियों ने वारदात को अजांम दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Advertisment

जैन आर्यिका श्रुतमति माताजी को वाहन ने कुचला, मौत: आचार्य सुनीलसागरजी ने आरोपी की गिरफ्तारी तक अन्न-जल त्यागा, आक्रोश

Jain Aryika Shrutmati Mataji

Jain Aryika Shrutmati Mataji: गुजरात के दाहोद में एक दर्दनाक हादसे में जैन आर्यिका श्रुतमति माताजी और एक श्रावक का तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर में निधन हो गया। घटना गुरुवार,13 फरवरी सुबह 7 बजे की है। इस दौरान माताजी विहार कर रही थीं। बताते हैं तेज रफ्तार वाहन चालक टक्कर मारने के बाद माताजी को अपने साथ करीब 300 मीटर तक घसीटता चला गया। वे मुंबई से आचार्य भगवंत के दर्शन के लिए विहार कर रही थीं। वे मात्र 36 वर्ष की थीं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

Indore News Indore Mandir News Indore Jain Temple Robbery
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें