Advertisment

Ram Rahim Health: जेल में बंद राम रहीम की तबीयत बिगड़ी, 23 दिन में दूसरी बार ले जाया गया अस्पताल

Ram Rahim Health: जेल में बंद राम रहीम की तबीयत बिगड़ी, 23 दिन में दूसरी बार ले जाया गया अस्पताल, Jailed Ram Rahim health deteriorated was taken to hospital for the second time in 23 days

author-image
Shreya Bhatia
Ram Rahim Health: जेल में बंद राम रहीम की तबीयत बिगड़ी, 23 दिन में दूसरी बार ले जाया गया अस्पताल

चंडीगढ़। (भाषा) डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह (Ram Rahim Health) की रोहतक में पीजीआईएमएस अस्पताल में बृहस्पतिवार को चिकित्सा जांच हुई। सुनारिया जेल में बंद सिंह ने पेट में दर्द की शिकायत की थी। अधिकारियों ने बताया कि सिंह (53) को रोहतक की सुनारिया जेल से भारी पुलिस सुरक्षा में पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज लाया गया।

Advertisment

जांच में पेट का सीटी स्कैन भी हुआ

सिरसा में स्थित डेरा के प्रमुख की कुछ जांच हुई जिनमें पेट (Ram Rahim Health) का सीटी स्कैन भी शामिल है। बाद में उसे वापस जेल भेज दिया गया। सिंह को तीन हफ्ते पहले चक्कर आने और रक्तचाप में उतार-चढ़ाव की शिकायत के बाद पीजीआईएमएस में भर्ती कराया गया था।उस समय अस्पताल में रात भर रखने के बाद डेरा प्रमुख को छुट्टी दे दी गई थी।डॉक्टरों के सात सदस्यीय बोर्ड की जांच में हालत स्थिर पाए जाने के बाद सिंह को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

23 दिन में तीसरी बार जेल से बाहर आया
गुरुवार को गुरमीत राम रहीम सिंह को 23 दिन के अंदर तीसरी बार जेल से बाहर लाया गया था। इससे पहले एक बार 12 मई को ब्लड प्रेशर की समस्या और बेचैनी के बाद उसे PGIMS लाया गया था।

2017 से जेल में बंद है राम रहीम
डेरा प्रमुख अपनी दो महिला अनुयायियों से बलात्कार के मामले में दोषी पाए जाने के बाद 2017 से ही सुनारिया जेल में बंद है।पंचकुला में एक विशेष सीबीआई अदालत ने अगस्त 2017 में उसे बलात्कार के दो मामलों में 20 साल की जेल की सजा सुनाई थी।

Advertisment
सुनरिया जेल रोहतक राम रहीम सिंह पीजीआई रोहतक डेरा सच्चा सौदा प्रमुख डेरा सच्चा सौदा गुरमीत राम रहीम सिंह गुरमीत राम रहीम topnews Sunariya Jail rohtak pgi Rohtak News in Hindi Rohtak Hindi Samachar Ram Rahim Health Ram Rahim PGI Rohtak national Latest Rohtak News in Hindi hindi news Haryana Gurmeet Ram Rahim Singh Gurmeet Ram Rahim health Gurmeet Ram Rahim coronavirus gurmeet ram rahim Dera Sacha Sauda Chief Dera Sacha Sauda Coronavirus 2021
Advertisment
चैनल से जुड़ें