Advertisment

झारखंड में कांग्रेस की 'Jai Bharat Satyagraha Yatra' हुई समाप्त, 13 दिन में 3,700 किमी. की यात्रा

कांग्रेस की झारखंड इकाई की 'जय भारत सत्याग्रह यात्रा' में 24 जिलों के 30,000 से अधिक कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.

author-image
Shyam Nandan
झारखंड में कांग्रेस की 'Jai Bharat Satyagraha Yatra' हुई समाप्त, 13 दिन में 3,700 किमी. की यात्रा

रांची। Jai Bharat Satyagraha Yatra: कांग्रेस की झारखंड इकाई की राज्यव्यापी 'जय भारत सत्याग्रह यात्रा' का रांची में समापन हो गया। इस यात्रा में राज्य के सभी 24 जिलों के 30,000 से अधिक कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Advertisment

कांग्रेस की झारखंड इकाई के प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि कांग्रेस ने इस यात्रा के जरिए भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की ‘गलत नीतियों’ को उजागर करने तथा 2024 में इसे उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया है।

यह भी पढ़ें: MP NEWS: अंतिम संस्कार के 2 साल बाद वापस लौटा शख्स, मचा हड़कंप, जानिए पूरा मामला

3,700 किमी. की यात्रा

अविनाश पांडे ने बताया कि चार अप्रैल से शुरू हुई 13 दिवसीय इस यात्रा का उद्देश्य देश में मौजूदा राजनीतिक स्थिति के बारे में लोगों में जागरूकता पैदा करना है। उन्होंने कहा, ‘हमने लगभग 2,000 किलोमीटर की दूरी तय करने के लक्ष्य के साथ पदयात्रा शुरू की थी। लेकिन, हमने इसे 3,700 किलोमीटर की दूरी तय करके आज समाप्त कर दिया।’

Advertisment

यह भी पढ़ें: Rahul Gandhi in Karnataka: राहुल गांधी ने अडाणी को बताया “भ्रष्टाचार का प्रतीक”

देश की गाढ़ी कमाई लेकर भाग गए कई पूंजीपति

उन्होंने कहा, ‘नोटबंदी के नाम पर केंद्र सरकार ने लोगों को अपना पैसा बैंकों में जमा करने के लिए मजबूर किया और बाद में वही पैसा पूंजीपतियों को कर्ज के रूप में दे दिया गया। कई पूंजीपति देश या विदेश में कोई उद्योग स्थापित किए बिना लोगों की गाढ़ी कमाई लेकर भाग गए।’

पांडे ने आरोप लगाया कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आवाज को दबाने की साजिश रची क्योंकि वह महंगाई, नौकरी के अवसरों की कमी और सरकारी प्रतिष्ठानों के निजीकरण जैसे मुद्दों पर आम जनता की आवाज उठाते रहे हैं।

Advertisment

Jai Bharat Satyagraha Yatra

ये भी पढ़ें:

>> CG Lormi News: मां काली का चमत्कार! मूर्ति से अपने आप बही दूध की धारा…जानें क्या है मामला

>> Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया से पहले घर से निकाल फेंके ये चीजें, वरना द्वार से लौट जाएंगी मां लक्ष्मी!

>> Stock Market Prediction: कुंडली से ऐसे करें पता, शेयर मार्केट में लाभ होगा या नहीं!

Advertisment

>> Surya Gochar 2023: सूर्य ने किया उच्च राशि में प्रवेश, 30 दिन तक ये रहें सतर्क

Jai Bharat Satyagraha Yatra जय भारत सत्याग्रह यात्रा
Advertisment
चैनल से जुड़ें