Advertisment

Jaggery Tea Side Effect: सर्दियों में पीते हैं गुड़ की चाय, तो पढ़ लें ये खबर, फायदे की जगह कर सकती है नुकसान!

Jaggery Tea Side Effect: सर्दियों में पीते हैं गुड की चाय, तो पढ़ लें ये खबर, फायदे की जगह कर सकती है नुकसान!

author-image
Preeti Dwivedi
Jaggery Tea Side Effect: सर्दियों में पीते हैं गुड़ की चाय, तो पढ़ लें ये खबर, फायदे की जगह कर सकती है नुकसान!

Jaggery Tea Side Effect: सर्दियों ने दस्तक दे दी है। लोग ठंड से बचने और शरीर को गर्म करने के लिए कई तरह के आयुर्वेद नुस्खे (Ayurved Nuskhe) भी अपनाते हैं। इन्हीं में से एक है सर्दियों में गुड़ की चाय।

Advertisment

यदि आप भी सर्दियों में गुड़ की चाय पीते हैं तो चलिए आज हम आपको बताते हैं। गुड़ की चाय पीने के फायदे तो हैं लेकिन इसके सेवन से आपको नुकसान भी हो सकते हैं। सर्दियों में गुड की चाय पीने के नुकसान क्या (Gud ki Chaye ke Nuksan) हैं।

गुड़ की चाय से बढ़ सकता है वजन

गुड़ की कैलोरी की मात्रा अधिक होती है। ऐसे में यदि आप भी गुड़ की चाय (Jaggery Tea Side Effect) पीते हैं तो इससे आपका वजन बढ़ सकता है।

आयुर्वेदाचार्य मानते हैं कि आप सीमित मात्रा में गुड़ की चाय का सेवन कर सकते हैं। दिन में 2 से 3 कप से ज्यादा इसका सेवन न करें।

Advertisment

यह भी पढ़ें: Budh Vakri 2024: बुधादित्य योग में फिरकी मारेंगे बुध, उल्टी चाल से किसकी बढ़ सकती है टेंशन!

बढ़ सकती है एसिडिटी की समस्या

आपको बात देें यदि आपको कब्ज यानी एसिडिटी की समस्या बनी रहती है तो आपको गुड़ की चाय से परहेज करना चाहिए।

ये सही है गुड़ हेल्दी होता है लेकिन गुड़ की तासीर गर्म होती है, ऐसे में यदि आप गुड़ की चाय पीते हैं तो इससे आपको नुकसान हो सकता है। आपके पेट से जुड़ी समस्या बढ़ सकती है।

Advertisment

बढ़ सकती है शुगर की समस्या

यदि आप शुगर के मरीज हैं और अधिक मात्रा में गुड़ का सेवन करते हैं तो इससे आपका ब्लड शुगर लेबल बढ़ सकता है। आपको बता दें 10 ग्राम गुड़ में 9.7 ग्राम शुगर होती है।

ऐसे में यदि आप गुड़ की चाय पीते हैं तो आपका ब्लड शुगर लेबल बढ़ सकता है। इसलिए डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसे लें।

पेट में कीड़े की समस्या

आपको बता दें यदि गन्ने को बनाने के लिए साफ सफाई का ध्यान नहीं रखा गया होगा तो ऐसे में गुड़ की चाय पीने की जगह आपको नुकसान भी पहुंचा सकती है।

Advertisment

इससे आपको पेट में कीड़े होने की समस्या परेशान कर सकती है। ऐसे में गुड़ बनाने और खरीदते समय स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए।

यह भी पढ़ें:Gajar Muli Achar: सर्दियों में गाजर, मूली, कच्चे पपीते से बनाएं टेस्टी अचार, इतने दिन तक कर सकते हैं स्टोर 

नाक से खून की समस्या

ये तो सभी जानते हैं कि गुड़ की तासीर गर्म होती है। ऐसे में यदि आप जरूरत से ज्यादा गुड़ की चाय पीते हैं तो इससे आपको नकसीर यानी नाक से खून बहने की समस्या हो सकती है, ऐसे में गुड की चाय पीने से पहले सावधान हो जाएं।

Advertisment

यह भी पढ़ें: Shaktishali Stri Vashikaran Mantra: स्त्री को वश में करने का शक्तिशाली स्त्री वशीकरण मंत्र क्या है, जानें करने का तरीका

नोट:  इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य सूचनाओं पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ले लें।

Jaggery Tea Side Effect
Advertisment
चैनल से जुड़ें