Advertisment

Jaggery Tea: आप भी सर्दियों में पीते हैं गुड़ की चाय, तो हो जाएं सावधान, विपरीत हो सकते हैं परिणाम

Side Effect of Jaggery Tea: सर्दियों में गुड़ की चाय पीते हैं, तो हो जाएं सावधान, विपरीत हो सकते हैं परिणाम

author-image
Preeti Dwivedi
Jaggery Tea: आप भी सर्दियों में पीते हैं गुड़ की चाय, तो हो जाएं सावधान, विपरीत हो सकते हैं परिणाम

Side Effects of Jaggery Tea: सर्दियों की दस्तक हो गई है। लोग इस मौसम में कई ऐसी चीजों का सेवन करते हैं जो शरीर को गर्म रखती हैं। इन्हीं में से एक हैं गुड़। ठंड के मौसम में इसका उपयोग चाय में भी अधिक किया जाता है।

Advertisment

पर क्या आप जानते हैं, यदि जरूरत से ज्यादा इसकी चाय का सेवन किया जाए तो यह आपके शरीर को और भी कई बीमारियों से ग्रसित बना सकता है। गुड़ की तासीर गर्म होती है। जिससे इसका ज्यादा सेवन कई समस्याओं को बढ़ा सकता है। आइए जानते हैं कैसे।

बहुत ज्यादा गुड़ की चाय का सेवन करने से हो सकती हैं ये बीमारियां

बढ़ सकती है शुगर

अगर आप 10 ग्राम गुड़ का सेवन करते हैं तो समझिए आप 9.7 ग्राम शुगर का उपयोग कर रहे हैं। इसलिए बहुत ज्यादा गुड़ की चाय पीने से शरीर में शुगर की मात्रा बढ़ने का खतरा भी होता है।

बह सकता है नाक से खून

चूंकि बहुत ज्यादा गुड़ की चाय पीने से आपको नाक से खून निकलने की समस्या हो सकती है क्योंकि इसका तासीर गर्म होता है।

Advertisment

हो सकती है अपच की समस्या

कम मात्रा में इसके सेवन से नुकसान की संभावना कम ही होती है। परंतु यदि आप दिन में 4 कप या उससे ज्यादा गुड़ की चाय का सेवन करते हैं तो इससे गैस की शिकायत हो सकती है। इसके अलावा पुराने गुड़ की अपेक्षा नया गुड़ उदर रोगों को बढ़ा सकता है।

बढ़ सकता है वजन

गुड़ में कैलेरी की मात्रा बहुत अधिक पाई जाती है। जो वजन बढ़ाने का सबसे बड़ा कारण हैं। अगर आप भी गुड़ से बनी चाय का सेवन अधिक करते हैं। तो सतर्क हो जाएं इससे आपका वजन भी बढ़ सकता है। जो और ​अधिक बीमारियों का जन्म देता है।

नोट: यह तथ्य आयुर्वेदिक नुस्खों व सामान्य जानकारियों के आधार पर दिए गए हैं। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।

Advertisment

Side Effect of Jaggery Tea, Jaggery Tea, Jaggery , winter tea, health tips, gud ki chaye

health tips jaggery jaggery tea gud ki chaye Side Effect of Jaggery Tea winter tea
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें