Advertisment

Jagdalpur Nagariya Nikay Election Result: जगदलपुर नगर निगम चुनाव में BJP ने फहराया जीत का परचम

author-image
Ashi sharma
Jagdalpur Nagariya Nikay Election Result: जगदलपुर नगर निगम चुनाव में BJP ने फहराया जीत का परचम

Jagdalpur Nagariya Nikay Election Result Live: जगदलपुर नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मेयर प्रत्याशी संजय पांडेय ने जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू को हराकर यह जीत दर्ज की। जगदलपुर नगर निगम महापौर और वार्ड सदस्य चुनाव के नतीजे आज शनीवार 15 फरवरी 2025 को घोषित हुए, जिसमें शहर के 69.54% मतदाताओं ने 11 फरवरी को अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच था, जिसमें महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक रही। पिछले 10 वर्षों से जगदलपुर नगर निगम पर कांग्रेस का कब्जा था, लेकिन इस बार भाजपा ने यह किला फतह कर लिया है।

Jagdalpur Nagariya Nikay Election Result Live:
  • जगदलपुर में बीजेपी के मेयर प्रत्याशी संजय पांडेय की जीत
  • 10:00 AM:  पहले राउंड की गिनती पूरी, बीजेपी महापौर प्रत्याशी आगे
  • 9:40 AM: शुरुआती रुझानों के मुताबिक, भाजपा की महापौर प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं

मतदान और मतगणना

जगदलपुर नगर निगम में महापौर और वार्ड सदस्यों के चुनाव के लिए 11 फरवरी को मतदान हुआ। शहर के 1 लाख से अधिक मतदाताओं में से 69.54% ने वोट डाला। इसमें पुरुष मतदाताओं का प्रतिशत 69.91%, महिला मतदाताओं का 69.24% और थर्ड जेंडर मतदाताओं का 14.81% रहा। नतीजे 15 फरवरी को मतगणना के बाद सामने आएंगे।

प्रत्याशी और मुकाबला

जगदलपुर नगर निगम महापौर पद के लिए भाजपा और कांग्रेस सहित कुल 5 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं, 48 वार्डों में 154 प्रत्याशी वार्ड सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। महापौर पद के लिए मुख्य मुकाबला भाजपा के संजय पाण्डेय और कांग्रेस के मलकीत सिंह गैदू के बीच है।

भाजपा प्रत्याशी संजय पाण्डेय

भाजपा के प्रत्याशी संजय पाण्डेय ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से की थी। वे लगातार तीन बार ABVP के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे। साल 2004 से वे लगातार चार बार पार्षद चुने गए हैं, जिसमें दो बार एमआईसी सदस्य और दो बार नेता प्रतिपक्ष का पदभार संभाल चुके हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू

कांग्रेस के प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी महामंत्री और बस्तर परिवहन संघ के अध्यक्ष हैं। वे 1995 से 2006 तक युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रहे और 2016 से 2020 तक प्रदेश कांग्रेस कमेटी में महामंत्री के पद पर रह चुके हैं।

मतदाताओं की संख्या

जगदलपुर नगर निगम में कुल 1 लाख 436 मतदाता हैं, जिनमें 47,557 पुरुष, 52,852 महिलाएं और 27 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। यहां महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक है।

पिछले चुनाव का रिकॉर्ड

जगदलपुर नगर निगम में 2004 से 2014 तक भाजपा का कब्जा रहा, लेकिन 2014 में भाजपा के लोकप्रिय प्रत्याशी और वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के महापौर कार्यकाल के बाद से लगातार दो बार कांग्रेस का कब्जा बना हुआ है। 2014 के चुनाव में कांग्रेस के जतिन जायसवाल ने भाजपा के योगेंद्र कौशिक को हराया था। 2019 में कांग्रेस की श्रीमती सफीरा साहू महापौर चुनी गईं।

जगदलपुर नगर निगम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव का विधानसभा क्षेत्र है, और वे यहां के महापौर भी रह चुके हैं। इसी वजह से जगदलपुर नगर निगम चुनाव पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है। 15 फरवरी को मतगणना के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि जगदलपुर नगर निगम की कमान किसके हाथ में होगी।

यह भी पढ़ें- Durg Nagariya Nikay Election Result Live: कौन जीत रहा दुर्ग मेयर की कुर्सी, जल्द साफ होगी तस्वीर

यह भी पढ़ें- छत्‍तीसगढ़ निकाय चुनाव परिणाम: जगदलपुर में बीजेपी की रुझान में जीत, जगदलपुर में एक साथ दिखे बीजेपी-कांग्रेस प्रत्‍याशी

Advertisment
जगदलपुर मेयर रिजल्ट जगदलपुर नगर निगम चुनाव रिजल्ट 2025 छत्तीसगढ़ जगदलपुर चुनाव रिजल्ट 2025 mayor election result in jagdalpur jagdalpur election result 2025 chhattisgarh nagar nigam chunav result cg election results today live
Advertisment
चैनल से जुड़ें