Advertisment

Jagarnath Mahato Last Rites: राजकीय सम्मान से किया दिवंगत मंत्री महतो का अंतिम संस्कार, 2 दिन राजकीय शोक

झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं मद्य निषेध उत्पाद मंत्री जगरनाथ महतो का बृहस्पतिवार को चेन्नई एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया।

author-image
Bansal News
Jagarnath Mahato Last Rites: राजकीय सम्मान से किया दिवंगत मंत्री महतो का अंतिम संस्कार, 2 दिन राजकीय शोक

बोकारो। Jagarnath Mahato Last Rites:   झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं मद्य निषेध उत्पाद मंत्री जगरनाथ महतो का बृहस्पतिवार को चेन्नई एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को बोकारो में राजकीय सम्मान के साथ किया जा रहा है।

Advertisment

राज्य सरकार ने की घोषणा 

उन्होंने बताया कि महतो के निधन पर राज्य सरकार ने झारखंड में दो दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार सुबह आठ बजे महतो का पार्थिव शरीर रांची विधान सभा लाया जाएगा। मंत्री का पार्थीव शरीर दो बजे झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी कार्यालय, रांची लाया जाएगा, जिसके बाद उसे पैतृक गांव सिमराकुली अलार्गो जे जाया जाएगा और भंडरीदह स्थित दामोदर नदी में उनका अंतिम संस्कार पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

https://twitter.com/i/status/1644176169825366024

चौथी बार रहे विधायक

महतो झारखंड के डुमरी विधानसभा क्षेत्र तीन बार लगातार विधायक रहने के बाद चौथी बार के अपने कार्यकाल में स्कूली शिक्षा मंत्री एवं मद्य निषेध उत्पाद मंत्री बने थे। जगरनाथ महतो का जन्म 31 जुलाई 1967 को हुआ था वह झारखंड में बोकारो जिले के बेरमो अनुमंडल के अलार्गो पंचायत अंतर्गत सिमराकुली गांव के निवासी थे।

पढ़ें ये खबर भी - https://bansalnews.com/jagarnath-mahato-passed-away-education-minister-of-jharkhand-mahato-is-no-more-wave-of-mourning-in-jharkhand-politics-dpp/

Advertisment
Jharkhand Education Minister jagarnath mahto passed away jagarnath mahto funeral today jagarnath mahto death jagarnath mahto amit mahto vidhayak amit mahto mla silli amit mahto
Advertisment
चैनल से जुड़ें