Advertisment

Jagannath Rath Yatra:आखिर क्यों निकलती है जगन्नाथ रथयात्रा? इस वजह से जाते है मौसी के घर भगवान

author-image
Bansal news
Rath Yatra 2023: जानिए क्या है जगन्नाथ पुरी रथयात्रा का धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व

Jagannath Rath Yatra: भगवान जगन्नाथ का मंदिर ओडिशा के पुरी में स्थित है। पूरे साल इस मंदिर में भगवान जगन्नाथ की पूजा होती है। पूरे साल पूजा होने के साथ-साथ आषाढ़ माह में तीन किलोमीटर की रथ यात्रा निकाली जाती है। इस रथयात्रा की लोकप्रियता पूरे देश में है, जिसमें लगभग पच्चीस लाख से भी अधिक लोगों के पहुचने संभावना होती है।

Advertisment

जगन्नाथ रथयात्रा की तारीख

प्रत्येक वर्ष जगन्नाथ रथयात्रा (Jagannath Rath Yatra) निकलती है, जिसमें लाखों लोगों की भीड़ इकठ्ठा होती है। इसमें शामिल होने के लिए देश और दुनियभार के कोने-कोने से लोग आते है। इस बार भगवान जगन्नाथ की 146वीं रथयात्रा निकाली जा रही है। ओडिशा के पुरी शहर में इस समय लाखों की भीड़ जमा चुकी है।

जगन्नाथ रथयात्रा का क्या है महत्व ?

बहुत से लोगों के मन में ये सवाल होता है कि इस भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा का क्यों निकाली जाती है और इसका क्या महत्व है। पद्म पुराण के अनुसार, भगवान जगन्नाथ की बहन ने एक बार रथ पर बैठकर पूरा नगर देखने की इच्छा जताई। तब भगवान जगन्नाथ और भाई बलभद्र अपनी लाड़ली बहन सुभद्रा को रथ पर बैठाकर पूरा नगर देखने निकले।

जगन्नाथ रथयात्रा पहुंची मौसी के घर

रथयात्रा के दौरान वे अपनी मौसी के घर गुंडिचा में सात दिनों तक ठहरे। ऐसी मान्यताएं है कि अपने भाई-बहन के साथ भगवान मौसी के घर ढेर सर पकवान खाते है। ज्यादा पकवान खाने की वजह से भगवान बीमार पड़ जाते है और स्वस्थ होने के बाद ही लोगों को दर्शन देते है।

Advertisment

जगन्नाथ रथयात्रा 2023: सम्पूर्ण कार्यक्रम

20 जून, 2023 (मंगलवार): रथयात्रा का शुभारंभ (मौसी के घर जाने की परंपरा)

24 जून, 2023 (शनिवार): हेरा पंचमी (भगवान का पाँच दिन गुंडिचा मंदिर मे वास)

27 जून, 2023 (मंगलवार): संध्या दर्शन का कार्यक्रम

28 जून, 2023 (बुद्धवार): बहुदा यात्रा (तीनों लोगों की घर वापसी)

29 जून, 2023 (गुरुवार): सुनाबेसा (भगवान का भाई-बहन के साथ शाही रूप लेना)

Advertisment

30 जून, 2023 (शुक्रवार): आधर पना (दूध, पनीर, चीनी और मेवे से बना पेय रथ पर चढ़ाया जाता है।)

1 जुलाई, 2023 (शनिवार): नीलाद्रि बीजे (जगन्नाथ रथयात्रा के सबसे दिलचस्प अनुष्ठानों में से एक)

(Story by Akash Upadhyay)

ये भी पढ़ें... 

ओडिशा के पुरी में निकली जगन्नाथ रथयात्रा, गृहमंत्री अमित शाह ने सपरिवार की मंगला आरती

Advertisment

साउथस्टार राम चरण के घर लाड़ली की एंट्री, झूम उठा पूरा चिरंजीवी परिवार

Rath Yatra 2023: जानिए क्या है जगन्नाथ पुरी रथयात्रा का धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व

Kedarnath Dham: गर्भगृह में नोट फेंकती महिला का वीडियो वायरल, मंदिर समिति ने जांच के दिए आदेश

Lord Jagannath Lord Jagannath Rath Yatra जगन्नाथ रथ यात्रा 2023 Jagannath Rath Yatra 2023 Jagannath Rathyatra Bhagwaan Jagannath जगन्नाथ धाम जगन्नाथ पुरी जगन्नाथ पुरी रथयात्रा
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें