Advertisment

Jagannath Pahadia Passes Away: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री का कोरोना से निधन,प्रदेश में आज रहेगा एक दिन का राजकीय शोक

Jagannath Pahadia Passes Away: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री का कोरोना से निधन,प्रदेश में आज रहेगा एक दिन का राजकीय शोक, Jagannath Pahadia Passes Away one day state mourning will be in the state today

author-image
Shreya Bhatia
Jagannath Pahadia Passes Away: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री का कोरोना से निधन,प्रदेश में आज रहेगा एक दिन का राजकीय शोक

जयपुर। (भाषा) राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया का बुधवार की देर रात निधन हो गया। राज्य सरकार ने उनके निधन पर एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। पूर्व मुख्यमंत्री कोरोना संक्रमित थे। प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पहाड़िया के निधन पर शोक जताया है।

Advertisment

गहलोत ने ट्वीट किया,' राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया के निधन की खबर बेहद दुखद है। पहाड़िया ने मुख्यमंत्री, राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री के रूप में लम्बे समय तक देश की सेवा की, वे देश के वरिष्ठ नेताओं में से थे।' गहलोत के अनुसार पहाड़िया हमारे बीच से कोरोना की वजह से चले गए, उनके निधन से मुझे बेहद आघात पहुंचा है। उन्होंने लिखा,' शुरू से ही उनका मेरे प्रति बहुत स्नेह था, उनके जाने से मुझे व्यक्तिगत क्षति हुई है।' एक सरकारी प्रवक्ता के अनुसार 20 मई (गुरूवार) को दोपहर 12 बजे राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक होगी, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया के निधन पर शोकाभिव्यक्ति होगी। पहाड़िया के सम्मान में एक दिन का राजकीय शोक रहेगा एवं राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा, सभी सरकारी कार्यालयों में 20 मई का अवकाश रहेगा। पहाड़िया की अंत्येष्टि राजकीय सम्मान से होगी।

Advertisment

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया के निधन पर बृहस्पतिवार को शोक जताया और कहा कि उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक एवं प्रशासनिक करियर में सामाजिक सशक्तीकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘ राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया जी के निधन से दुखी हूं। अपने लंबे राजनीतिक एवं प्रशासनिक करियर में उन्होंने सामाजिक सशक्तीकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।’’ पहाड़िया 1980-81 में राजस्थान के मुख्यमंत्री थे। हरियाणा और बिहार के राज्यपाल के तौर पर भी उन्होंने अपनी सेवाएं दी

Advertisment
चैनल से जुड़ें