Advertisment

Tribal Gaurav Divas: जनजातीय नायकों के नाम पर होंगे आदिवासी छात्रावास, CM मोहन ने की घोषणा, 5000 अधीक्षकों की होगी भर्ती

जबलपुर में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह में राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शालिनी ऐप लॉन्च किया। साथ ही सीएम ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ करते हुए 662 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

author-image
Vikram Jain
Tribal Gaurav Divas: जनजातीय नायकों के नाम पर होंगे आदिवासी छात्रावास, CM मोहन ने की घोषणा, 5000 अधीक्षकों की होगी भर्ती

हाइलाइट्स

  • जबलपुर में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर कार्यक्रम।
  • सीएम ने क्रिकेटर क्रांति को किया सम्मानित, सौंपा 1 करोड़ का चेक।
  • शालिनी ऐप’ किया लॉन्च, छात्रावासों का होगा नामकरण।
Advertisment

MP Birsa Munda Jayanti Celebrations CM Mohan Yadav Announcements: मध्यप्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती धूमधाम से जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आदिवासी समाज के योगदान को याद करते हुए कई कल्याणकारी घोषणाएं की। साथ ही जनजातीय कार्य विभाग के शालिनी ऐप का शुभारंभ किया गया। इस दौरान महिला क्रिकेट विश्व कप विजेता टीम की सदस्य क्रिकेटर क्रांति गौड़ को 1 करोड़ रुपए की सम्मान राशि प्रदान की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित किया। पीएम ने कहा, विश्व कप में भारत की महिला क्रिकेट टीम में शामिल हमारी एक जनजातीय समाज की बेटी ने अहम भूमिका निभाई।

मुख्यमंत्री ने महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश के सभी आदिवासी कन्या छात्रावासों का नाम अब रानी दुर्गावती के नाम पर रखा जाएगा, जबकि आदिवासी बालक छात्रावासों का नाम राजा शंकर शाह–रघुनाथ शाह छात्रावास के रूप में जाना जाएगा। उन्होंने ने यह भी घोषणा की कि छात्रावासों की व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए अगले साल तक 5000 नए छात्रावास अधीक्षकों की भर्ती की जाएगी।

publive-image

जनजातीय कार्य विभाग के शालिनी ऐप का शुभारंभ

जनजातीय गौरव दिवस के भव्य समारोह में राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान आदिवासी समाज के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं और परियोजनाओं की घोषणा की गई।

Advertisment

कार्यक्रम में जनजातीय कार्य विभाग के “शालिनी ऐप” का शुभारंभ किया गया, जिसके माध्यम से जनजातीय समाज से जुड़ी सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए और आदिवासी नायकों के योगदान को याद किया। कार्यक्रम में कुल 662 करोड़ रुपये के 133 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आदिवासी जननायक बिरसा मुंडा सनातन संस्कृति की रक्षा के सच्चे संवाहक थे। उन्होंने बताया कि मात्र 25 वर्ष की अल्पायु में धरती आबा बिरसा मुंडा ने सनातन परंपरा, समाज और गौ माता की रक्षा के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए, जिनका प्रभाव आज भी प्रेरणा देता है।

https://twitter.com/CMMadhyaPradesh/status/1989656709216813156

किसानों के हित में बड़ी घोषणा

इसके अलावा, आलीराजपुर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के हित में बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि उड़द और सोयाबीन फसलों में फैले पीला मोज़ेक वायरस और कीट प्रकोप से प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए 45 करोड़ रुपए का मुआवजा प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा और छितु किराड़ की आदमकद प्रतिमाओं का लोकार्पण किया। इसके साथ ही 49.73 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया गया।

Advertisment

https://twitter.com/JansamparkMP/status/1989664254040183118

क्रिकेटर क्रांति को 1 करोड़ की सम्मान राशि

जनजातीय गौरव दिवस पर जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल मंगू भाई पटेल और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने महिला क्रिकेट विश्व कप विजेता टीम की सदस्य क्रांति गौड़ को सम्मानित किया। क्रांति गौड़ को 1 करोड़ रुपये का चेक सम्मानस्वरूप सौंपा गया। क्रांति मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के घुवारा की रहने वाली हैं और उन्होंने वर्ल्ड कप 2025 में 9 विकेट हासिल किए थे।

publive-image

ढोल-नृत्य के साथ मनाया जनजातीय गौरव दिवस

कार्यक्रम में जनजातीय कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया। आदिम जाति कल्याण मंत्री विजय शाह कलाकारों के साथ ढोल बजाते हुए नजर आए। मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह, सांसद आशीष दुबे और विधायक अभिलाष पांडे भी उपस्थित रहे।

Tribal Hostel Renaming MP Tribal Development Projects MP Shalini App Launch MP news MP kranti Gaur MP Government Schemes MP CM Mohan Yadav MP Birsa Munda Jayanti Celebrations janjati Gaurav Divas Jabalpur Tribal Gaurav Divas jabalpur news Cricketer Kranti Goud gets a cheque of Rs 1 crore Cricketer Kranti Gaur CM Mohan Yadav Announcements CM Mohan Yadav birsa munda jayanti Birsa Munda 150 Anniversary Birsa Munda bhopal news
Advertisment
चैनल से जुड़ें