Advertisment

थोड़ी देर हो जाती तो दहल जाता जबलपुर: बड़ा हादसा टला, पेट्रोल से भरी ट्रेन की आग वक्त रहते बुझाई

Jabalpur Petrol Train Fire: जबलपुर के शाहपुरा बिटोनी स्टेशन पर पेट्रोल से भरी ट्रेन में आग लग गई। दो वेगन में लगी आग को समय रहते बुझाया गया, वरना हो सकता था बड़ा हादसा।

author-image
BP Shrivastava
Jabalpur Petrol Train Fire
हाइलाइट्स
  • जबलपुर के शाहपुरा भिटोनी स्टेशन पर बड़ा हादसा
  • पेट्रोल से भरी ट्रेन की दो वेगन में लगी आग
  • समय रहते आग को बुझा दिया गया, बड़ी घटना टली
Advertisment

Jabalpur Petrol Train Fire: मध्यप्रदेश के जबलपुर के शाहपुरा भिटोनी स्टेशन पर पेट्रोल से भरी ट्रेन में आग लग गई। गनिमत रही दो वेगन में लगी आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, वरना भीषण हादसा हो जाता है।
घटना शुक्रवार, 25 अप्रैल को रात 10 बजे की है।

आग लगते ही फायर ब्रिगेड ने काबू पाया

जानकारी के मुताबिक जबलपुर के शाहपुरा भिटोनी स्टेशन पर शुक्रवार रात करीब 10 बजे स्टेशन पर एक पेट्रोल ट्रेन की बोगियों में आग लग गई। बताया जा रहा है कि सभी बोगियों में पेट्रोल भरा था। सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन हरकत में आया और तत्काल फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाया गया। जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे क बाद रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और मामले की जांच में जुटे हैं।

ये भी पढ़ें:  Bhopal Band: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में शनिवार को भोपाल बंद, चेंबर ऑफ कॉमर्स का ऐलान, नहीं खुलेंगी दुकानें

Advertisment

घटना को लेकर कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना और एसपी संपत उपाध्याय ने बताया कि पेट्रोल से भरे दो रेल टैंकर में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। तत्काल नगर निगम जबलपुर और अन्य नगरीय निकायों से फायर फाइटर भेजकर आग पर काबू पा लिया गया है। कोई जनहानि नहीं है।

रेल टैंकर बीपीसीएल के शाहपुरा भिटोनी पेट्रोलियम डिपो से पैट्रोल भरकर निकले थे, इसमें अचानक ही चिंगारी निकली और फिर आग लग गई।

MP RTE Admission 2025-26: गरीब बच्चों के लिए प्राइवेट स्कूलों में मुफ्त एडमिशन का टाइम टेबल जारी

Advertisment

MP RTE Admission 2025-26

MP RTE Admission 2025-26: मध्यप्रदेश में नए शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए प्राइवेट स्कूलों में गरीब बच्चों को एडमिशन दिलाने राज्य शिक्षा केंद्र (State Education Center) ने टाइम टेबल घोषित कर दिया है। 5 मई को नि:शुल्क प्रवेश के लिए मान्यता प्राप्त अशासकीय स्कूल एवं उनमें उपलब्ध कक्षा की सीट का पोर्टल पर प्रदर्शन होगा। पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन एवं त्रुटि सुधार का कार्य 7 मई से 21 मई तक किया जाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

जबलपुर ट्रेन हादसा Train Accident MP Shahpura Bitoni Station Fire Petrol Wagon Fire Jabalpur MP Railway Fire News Jabalpur Petrol Train Fire Jabalpur Big Accident
Advertisment
चैनल से जुड़ें