Advertisment

Jabalpur Sexual Harassment Case: स्वाधार गृह के इंचार्ज की कलेक्टर से शिकायत, दिव्यांग बोली- अश्लील हरकतें करता है

Jabalpur Sexual Harassment Case: जबलपुर के स्वाधार आश्रय गृह में रहने वाली लड़कियों ने इंचार्ज पर यौन उत्पीड़न और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए। एक लड़की की पिटाई से मौत होने की बात भी सामने आई है।

author-image
BP Shrivastava
Jabalpur Sexual Harassment Case

Jabalpur Sexual Harassment Case

हाइलाइट्स

  • स्वाधार आश्रय गृह के इंचार्ज पर बैड टच के आरोप
  • एक दिव्यांग ने कलेक्टर से की इंचार्ज की शिकायत
  • पिटाई से एक लड़की की हो चुकी है मौत
Advertisment

Jabalpur Sexual Harassment Case: मध्यप्रदेश के जबलपुर के स्वाधार आश्रय गृह में रहने वाली लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार और यौन उत्पीड़न का बड़ा मामला प्रकाश में आया है। एक परेशान दिव्यांग ने मंगलवार, 19 अगस्त को सीधे कलेक्टर दीपक सक्सेना से मामले की शिकायत की।

दिव्यांग ने शिकायत में इंचार्ज अंशुमन शुक्ला पर अश्लील हरकतें करने, यौन उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। कलेक्टर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता को एसपी कार्यालय भेज दिया और मामले की जांच के आदेश दिए।

publive-image

पिटाई से हो चुकी एक लड़की की मौत

पीड़िता ने बताया कि वह एक साल से अधिक समय से इस आश्रय गृह में रह रही है। यहां महिलाओं के साथ लगातार बुरा व्यवहार हो रहा है। इंचार्ज ने एक लड़की की बेरहमी से पिटाई की थी, जिसके बाद उसकी की मौत हो गई। इस मामले की भी जांच होना चाहिए।

Advertisment

वित्तीय सहायता के पैसे भी छीन लेता है

पीड़िता ने बताया कि नेत्रहीन छात्रों को दी जाने वाली वित्तीय सहायता भी इंचार्ज छीन लेते हैं। खाना भी बहुत खराब मिलता है। जो अच्छा भोजन आता है, उसे इंचार्ज अपनी निजी संस्था 'डे लाइट' में भेज देता है और आंगनबाड़ी से आया हुआ बासी और सड़ा खाना महिलाओं और बच्चों को दिया जाता है।

बच्चे खुद साफ करते हैं गंदगी

पीड़िता ने बताया कि आश्रय गृह में साफ-सफाई की स्थिति भी बेहद दयनीय है। वहां रहने वालें बच्चों को खुद ही गंदगी साफ करनी पड़ती है। जब भी बच्चों को बाजार जाना होता है, तो इंचार्ज उन्हें अपनी गाड़ी में बैठने को मजबूर करता है।

ये भी पढ़ें: Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी, CM ने कहा-भाई दूज से 1500 रुपए, इसके बाद मिलेंगे 3 हजार

Advertisment

मामले में पुलिस ने क्या कहा ?

एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि नेत्रहीन बच्ची की शिकायत मिली है। सिविल लाइन थाने के टीआई को मौके पर भेजकर पीड़िता के बयान दर्ज करवाए गए हैं। शिकायत सही पाई जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

Archana Tiwari Missing Case: मिल गई अर्चना तिवारी, यूपी के लखीमपुर खीरी से बरामद, 20 अगस्त को भोपाल लाएगी रेलवे पुलिस

Archana Tiwari found in Lakhimpur Kheri UP Nepal border Railway Police bhopal Archana Tiwari Missing Case hindi news

Archana Tiwari Missing Case: मध्यप्रदेश में ट्रेन से गायब हुई एडवोकेट अर्चना तिवारी मिल गई है। पुलिस ने उसे उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से बरामद किया है। नेपाल बॉर्डर के पास अर्चना मिली है। रेलवे पुलिस अर्चना को 20 अगस्त को लेकर भोपाल आएगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

Advertisment

sexual harassment in shelter home Jabalpur Swadhar Ashray Grih case Jabalpur shelter home abuse Jabalpur Sexual Harassment Case Collector Deepak Saxena inquiry Anshuman Shukla accused
Advertisment
चैनल से जुड़ें