Advertisment

Sex Racket in Jabalpur: स्पा सेंटर की आड़ में नाबालिग छात्राओं से कराया जा रहा था ये गंदा काम, ऐसे हुआ खुलासा

Sex Racket in Jabalpur: स्पा सेंटर की आड़ में नाबालिग छात्राओं से कराया जा रहा था ये गंदा काम, ऐसे हुआ खुलासा।

author-image
Preetam Manjhi
Sex Racket in Jabalpur: स्पा सेंटर की आड़ में नाबालिग छात्राओं से कराया जा रहा था ये गंदा काम, ऐसे हुआ खुलासा

   हाइलाइट्स

  • जबलपुर में स्पा सेंटर की आड़ में कराया जा रहा था गंदा काम।
  • नाबालिग छात्राओं से कराया गया जिस्मफरोशी का धंधा।
  • वीडियो वायरल करने की दी गई थी धमकी।
Advertisment

Sex Racket in Jabalpur: जबलपुर से शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां नाबालिग छात्राओं से स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा कराया जा रहा था।

जबलपुर की मदन महल थाना पुलिस ने शिकायत पर जब सनराईज स्पा सेंटर पर छापा मारा तो चौकाने वाला खुलासा हुआ। पता चला कि छात्राओं को रुपयों का ऐसा लालच दिया कि बच्चियों ने स्कूल जाना ही छोड़ दिया और स्पा सेंटर में ग्राहकों को सर्विस देने लगीं।

   ऐसे हुआ खुलासा

इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब 12वीं कक्षा की छात्रा परीक्षा देने स्कूल नहीं पहुंची। इसके बाद छान-बीन की गई तो परिजनों ने छात्रा से पूछताछ की तो बताया कि उसके रिश्ते में मौसा लगने वाला आरोपी स्पा सेंटर चलाता है, जो उसे स्पा सेंटर में मसाज देने के नाम पर जिस्मफरोशी करने के लिए मजबूर करता है।

Advertisment

छात्रा के मुताबिक उसकी एक सहेली से भी स्पा सेंटर में एक घण्टे काम करने के बदले गलत काम करवाया गया। छात्राओं ने बताया कि आरोपी ने उनके आपत्तिजनक वीडियो भी बना रखे थे। जिनकी वायरल करने की धमकी देकर गलत काम करवाया।

   घर से निकली बोर्ड एग्जाम देने और पहुंच गई स्पा सेंटर

दरअसल 4 मार्च को कक्षा 12वीं का आखिरी एग्जाम था। इस एग्जाम में छात्रा के न पहुंचने पर स्कूल संचालक ने छात्रा के परिजनों को संपर्क किया तो छात्रा की मां ने बताया, कि वह तो एग्जाम देने के लिए घर से निकल गई है।

स्कूल संचालक ने अपने स्तर पर मामले की खोजबीन करना शुरू की। तब छात्रा की एक दोस्त से जानकारी मिली कि मदन महल स्थित सनराइज स्पा सेंटर का आर्यन शर्मा उन्हें अच्छा खासा पैसा देता है, जिसके एवज में उन्हें स्पा सेंटर में सर्विस देनी होती है। पीड़िता की मां ने स्पा सेंटर संचालक पर बच्चियों से अनैतिक कार्य करवाने के आरोप लगाए हैं।

Advertisment

ये भी पढ़ें: Jabalpur News: राशन कार्ड बनवाने गए दंपती का आरोप, शहपुरा तहसीलदार ने की मारपीट, ग्रामीणों के हंगामा करने के बाद पुलिस ने दर्ज की शिकायत

   आरोपी BJP नेता का भांजा बताया जा रहा

घटना की रिपोर्ट करने जब दोनों नाबालिग लड़कियां परिजनों के साथ मदन महल थाने पहुंचीं तो वहां उन्हें आधे घंटे तक यह कहकर टाला गया कि थाने में महिला स्टाफ नहीं है।

जब घटना की जानकारी जबलपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला को दी गई, तो आनन-फानन में पीड़िता के बयान दर्ज कराए गए।

Advertisment

स्पा सेंटर की पर पुलिस ने जब छापा मारा तो आरोपी आर्यन शर्मा फरार हो गया। दरअसल स्पा सेंटर का संचालक आर्यन शर्मा जबलपुर के एक भाजपा नेता का भांजा बताया जा रहा है। इसके बचाव के लिए नेताजी खुद थाने पहुंचे। पुलिस FIR दर्ज करने में आनाकानी करने लगी।

Advertisment
चैनल से जुड़ें