Advertisment

Jabalpur Raipur Vande Bharat Train: जबलपुर-रायपुर के बीच जल्द चलेगी वंदे भारत, ये रहेगा टाइम टेबल और इन स्टेशन पर रुकेगी

Jabalpur Raipur Vande Bharat Train: वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन जबलपुर और रायपुर के बीच चलेगी। दोनों शहरो के बीच की दूरी करीब 380 किलोमीटर है।

author-image
Kushagra valuskar
Jabalpur Raipur Vande Bharat Train: जबलपुर-रायपुर के बीच जल्द चलेगी वंदे भारत, ये रहेगा टाइम टेबल और इन स्टेशन पर रुकेगी

Jabalpur Raipur Vande Bharat Train: मध्यप्रदेशवासियों को जल्द ही नई वंदे भारत एक्सप्रेस का तोहफा मिलेगा। यह ट्रेन जबलपुर और छत्तीसगढ़ की राजधानी  रायपुर के बीच चलेगी। दोनों शहरो के बीच की दूरी करीब 380 किलोमीटर है। जिसे वंदे भारत ट्रेन सात घंटे में पूरा करेगी। इससे दोनों प्रदेशों के बीच आवागमन सुगम होगा।

Advertisment

पश्चिमी मध्य रेलवे ने भेजा टाइम टेबल

पश्चिमी मध्य रेलवे ने ट्रेन का प्रस्तावित टाइम टेबल रेलव रेलवे बोर्ड को भेज दिया है। वंदे भारत एक्सप्रेस जबलपुर से रायपुर तक चलेगी। यह ट्रेन गोंदिया होकर जाएगी। इस रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस यात्रा को सुगम बना देगी। इससे लोगों के समय की बचत होगी।

गोंदिया से होकर चलेगी ट्रेन

बता दें जबलपुर और रायपुर के बीत दो रेल मार्ग हैं। पहले कटनी, शहडोल और बिलासपुर और दूसरा गोंदिया होकर जाता है। नई वंदे भारत एक्सप्रेस गोंदिया से होकर चलेगी। इससे सिवनी, बालाघाट और मंडला के यात्रियों को फायदा मिलेगा। वहीं, नागपुर जाने वाले लोगों को आसानी होगी। उन्हें भी गोंदिया से कई ट्रेन मिल जाया करेंगी।

यह भी पढ़ें- पुलिस आरक्षक भर्ती-2016 पर HC में सुनवाई: गृहसचिव और DGP को स्पष्टीकरण के निर्देश, विभाग पर लगे फर्जी कटऑफ लिस्ट का आरोप

Advertisment

7 घंटे में पूरा होगा सफर

पश्चिमी मध्य रेलवे ने वंदे भारत एक्सप्रेस का प्रस्तावित समय सारिणी रेलवे बोर्ड को भेज दी है। यह ट्रेन सुबह 5 बजे जबलपुर से रवाना होगी। नैनपुर, बालाघाट, गोंदिया से होते हुए राजनांदगांव, दुर्ग और रायपुर 12 बजे पहुंचेगी। वापसी में दोपहर 1.20 बजे रायपुर से प्रस्थान करेगी और रात 8.15 बजे जबलपुर पहुंचेगी। जबलपुर से गोंदिया-रायपुर तक प्रस्तावित वंदे भारत एक्सप्रेस से सिवनी, मंडला और बालाघाट के यात्रियों को लाभ होगा।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ट्रायल जल्द

भोपाल रेल मंडल में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ट्रायल होने जा रहा है। राजस्थान के कोटा रेल मंडल के बाद भोपाल रेल मंडल में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन ट्रायल को लेकर तैयारी की जा रही हैं। यह ट्रायल भोपाल, झांसी, ग्वालियर, आगरा से दिल्ली ट्रैक पर होगा। इसके लिए रेलवे वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की एक रैक भोपाल भेजी जाएगी। इससे पहले व्यवस्थाओं की जांच के लिए रेलवे के सेफ्टी कमिश्नर की टीम राजधानी आएगी।

जल्द जारी होगा वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का शेड्यूल

भोपाल रेल मंडल के अधिकारियों के अनुसार, भोपाल-दिल्ली रूट पर सर्वे किया गया है, जिसकी रिपोर्ट सबमिट की जा चुकी है। ऐसे में प्रस्तावित ट्रायल के बाद भोपाल से इंदौर और जबलपुर के बीच वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन किया जाएगा। हालांकि इसमें कितना समय लगेगा यह तय नहीं है।

Advertisment

यह भी पढ़ें-

जेल में तंबाकू सप्लाई करता है, कैदियों का पी जाता है दूध, खुद को प्रताड़ित बताने वाले आरोपी का पर्दाफाश

raipur news MP news indian railway jabalpur news Vande Bharat Train Jabalpur Raipur vande bharat
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें