/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/08/Jabalpur-News-1-1-1.webp)
हाइलाइट्स
पहले FIR और अब फीस वापस लौटाने का आदेश
स्कूलों को दिए फीस वापस लौटाने के निर्देश
नहीं लौटाया तो होगा केस दर्ज, प्रशासन ने दिए आदेश
Jabalpur News: मध्य्प्रदेश के जबलपुर में निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ जिला प्रशासन का एक्शन जारी है। प्रशासन ने 11 प्रायवेट स्कूलों के खिलाफ FIR दर्ज की है। इसके साथ ही अभिभावकों को फीस लौटाने का फरमान जारी किया जा रहा है। पहले चरण में शिक्षा विभाग ने 5 निजी स्कूलों को फीस लौटाने का आदेश जारी किया है।
https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1810929490849071517
पहले FIR और अब फीस वापस लौटाने का आदेश
जबलपुर में निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। पहले जबलपुर के 11 बड़े स्कूलों के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। अब इन स्कूलों पर अभिभावकों को फीस लौटाने का फरमान जारी किया जा रहा है।
स्कूलों को दिए फीस वापस लौटाने के निर्देश
पहले चरण में जिला शिक्षा विभाग ने 5 निजी स्कूलों को अभिभावकों को फीस लौटाने का आदेश जारी किया है। शिक्षा विभाग ने स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि बढ़ाई गई स्कूल फीस की राशि अभिभावकों को तत्काल लौट आए। बाकी बचे पांच निजी स्कूलों की बढ़ी हुई फीस को अमान्य करने और लॉटरी संबंधी आदेश दो दिन के अंदर जारी हो सकते हैं। शिक्षा विभाग ने निजी स्कूलों को 2018 से लेकर 2024 तक बढ़ी हुई फीस की राशि को अभिभावकों को लौट के आदेश दिया है।
फीस में अनाप-शनाप बढ़ोत्तरी
दरअसल, जबलपुर शहर के 240 से ज्यादा प्राइवेट स्कूलों में से ज्यादातर स्कूलों ने प्रशासन और राज्य सरकार को बिना सूचना दिए अनाप-शनाप फीस बढ़ा दी है। इन स्कूलों में पहली जांच में 11 स्कूलों को लिया गया था। बता दें कि 10 फीसदी से ज्यादा फीस बढ़ाने की जानकारी जिला प्रशासन को देना होता है। इसके बाद अलग से 15 फीसदी से ज्यादा फीस बढ़ोत्तरी की जाती है, तो इसकी जानकारी भी राज्य सरकार को देना जरूरी होता है, लेकिन निजी स्कूलों ने इसका पालन नहीं किया।
इन स्कूलों को किया आदेश जारी
लिहाजा अब शिक्षा विभाग इन स्कूलों पर फीस वापस करने के लिए दबाव डाल रहा है। शिक्षा विभाग ने शहर के पांच स्कूलों को आदेश जारी किया है।
- सेंट अलाइसियस स्कूल पोलीपाथर
- क्राइस्टचर्च बॉयज सीनियर सेकेण्डरी स्कूल जबलपुर
- क्राइस्ट चर्च को एंड स्कूल सालीवाडा
- सेंट अलोयसिस सीनियर सेकेंडरी स्कूल सदर
- लिटिल,वर्ल्ड स्कूल कंटगा एवं तिलवारा
- क्राइस्ट चर्च बॉयज एंड गर्लस( आईएससी) स्कूल
- चैतन्य टेक्नो स्कूल
- ज्ञान गंगा आर्केड इंटरनेशनल स्कूल
- स्टेम फील्ड इंटरनेशनल स्कूल विजय नगर
-क्राइस्ट चर्च डायसिसन स्कूल घमापुर
ये खबर भी पढ़ें: MP NEWS: Amarwada By-Election में आज मतदान, BJP-कांग्रेस और गोंगपा में त्रिकोणीय मुकाबला जारी
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें