Advertisment

जबलपुर में अजगर ने युवक को जकड़ा: निगलने की कर रहा था कोशिश, फिर जो हुआ उसे देख दहल जाएगा दिल

Jabalpur News: जबलपुर में अजगर ने युवक को जकड़ा और निगलने की कोशिश करने लगा इसके बाद ग्रामीणों ने युवक को इस तरह बचाया

author-image
Rohit Sahu
जबलपुर में अजगर ने युवक को जकड़ा: निगलने की कर रहा था कोशिश, फिर जो हुआ उसे देख दहल जाएगा दिल

Jabalpur News:  एमपी के जबलपुर में हैरान करने वाला नजारा देखने को मिला. जहां करीब 12 फीट लंबे अजगर ने एक युवक को जकड़ लिया. इसके बाद अजगर उसे निगलने की कोशिश करने लगा. इसके बाद युवक जोर जोर से चिल्लाने लगा. आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और युवक को बचाने की कोशिश की. युवक ने पूरी ताकत लगाकर अजगर की पकड़ से छूटने की कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हुआ.

Advertisment

घटना का वीडियो वायरल

घटना जबलपुर के कल्याणपुर गांव की है. 17 जुलाई को यहां अजगर ने युवक को जकड़ा था. जिसका अब वीडियो वायरल हो रहा है. अजगर ने युवक को बुरी तरह जकड़ा हुआ था. उसे अजगर की पकड़ से मुक्त कराने के लिए गांव वालों ने अजगर को मारकर युवक को बचाया.

20 मिनट चला अजगर और  युवक का संघर्ष

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1815066735663579437

अजगर की पकड़ में फंसे युवक  करीब 20 मिनट तक संघर्ष करते रहा. पहले लोगों ने युवक को निकालने के लिए अजगर को पकड़कर खींचा लेकिन वो भी जब सफल नहीं हो पाए. इसके बाद ग्रामीणों ने  लाठी और कुल्हाड़ी और तलवार से अजगर पर हमला किया. ग्रामीणों ने अजगर के कई टुकड़े कर दिए जिससे युवक की जान बची.

नहीं बनाया जाएगा केस 

वन विभाग के अधिकारियों का इस मामले पर कहना है कि युवक की जान बचाने के लिए ग्रामीणों ने अजगर को मारा है. इसलिए किसी प्रकार का कोई केस नहीं बनाया जाएगा. अजगर की पकड़ में फंसे युवक का नाम राम सहाय है. वो मंडला जिले से कल्याणपुर शादी में आया था. सुबह जब वह सौच के लिए गया था तभी अजगर ने युवक को जमीन पर गिराकर उसकी गर्दन पकड़ जकड़ ली. युवक ने अजगर का मुंह पकड़ लिया और चिल्लाने लगा. इसके बाद गांव वालों ने अजगर को मारकर युवक को बचाया.

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें