Advertisment

Jablpur News: चार साल की सजा काटकर बाहर आया जॉनसन, अब अपने घर नाइजीरिया जाएगा वापस

Jablpur News: चार साल की सजा काटकर बाहर आया जॉनसन, अब अबने घर नाइजीरिया जाएगा वापस jablpur-news-johnson-came-out-after-serving-a-four-year-sentence-now-he-will-return-home-to-nigeria

author-image
Bansal News
Jablpur News: चार साल की सजा काटकर बाहर आया जॉनसन, अब अपने घर नाइजीरिया जाएगा वापस

जबलपुर। प्रदेश के जबलपुर जिले की सेंट्रल जेल में पिछले चार सालों से सजा काट रहे नाइजीरियन व्यक्ति जॉनसन को रिहा कर दिया गया है। अब जॉनसन को वापस उसके घर नाइजीरिया भेजा जा रहा है। बता दें कि कुछ साल पहले जॉनसन को फर्जी दस्तावेज के साथ जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर पकड़ा था। इसके बाद से ही वह सेंट्रल जेल में बंद था। नाइजीरियन युवक की वतन वापसी के लिए जबलपुर पुलिस ने दूतावास से मदद करने का निवेदन किया था। अब उसका नया पासपोर्ट जबलपुर पुलिस के पास आ गया है। वह मुंबई से फ्लाइट द्वारा नाइजीरिया भेजा जाएगा। चार साल पहले जॉनसन को फर्जी दस्तावेज के साथ जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया था। पुलिस ने जॉनसन के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया था। अब इस साल मई के महीने में जॉनसन की सजा खत्म हो गई थी। हालांकि उसके पास पासपोर्ट नहीं होने के कारण उसे इंतजार करना पड़ा था। पिछले चार महीने से लगातार पुलिस उसका पासपोर्ट बनवाने के प्रयास कर रही थी। अब चार महीने के इंतजार के बाद फाइनली जॉनसन का पासपोर्ट तैयार हो गया है।

Advertisment

सवा लाख रुपए आता था खर्च

बता दें कि जॉनसन के रहने, खाने और सुरक्षा पर लगभग सवा लाख रुपये प्रति महीने खर्च किया जाता था। जॉनसन पर हो रहे खर्च को जबलपुर पुलिस वहन कर रही थी। जबलपुर से जॉनसन को पहले मुंबई ले जाया जाएगा। इसके बाद यहां से उसे नाइजीरिया भेज दिया जाएगा। बता दें कि 2017 में 35 साल के जॉनसन ऊनू को डुमना एयरपोर्ट पर लैंड करते ही गिरफ्तार कर लिया गया था। एयरपोर्ट के सुरक्षा अधिकारियों को उसकी गतिविधियों पर शक हुआ था। इसके बाद जब उसके दस्तावेजों की जांच की गई तो वह पकड़ा गया। जॉनसन का पासपोर्ट और वीडा दोनों की नकली पाया गया था। इसके बाद खमरिया थाने में उसके खिलाफ धोखाधड़ी और जाली दस्तावेज तैयार करने के साथ ही फॉरेनर एक्ट का मामला दर्ज किया गया था। अब जॉनसन की सजा पूरी हो गई है।

मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज Pradesh Breaking Hindi Nigerian MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP news MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP crime MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya latest news johnson jail stories jabalpur news Jabalpur crime interesting crime story Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP central jail
Advertisment
चैनल से जुड़ें